फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Came in second place in the state's model school Brha

प्रदेश में दूसरे स्थान पर आया बरहा का मॉडल स्कूल

Thu, 08 Dec 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 08 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
 बरहा स्थित मॉडल स्कूल में शिक्षकों की उपस्थित अब बायोमैट्रिक मशीन से लगेगी। डीएम ने बृहस्पतिवार को इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीएम ने मॉडल स्कूल को प्रदेश में दूसरा स्थान मिलने की जानकारी दी। शहर की रेलवे कॉलोनी से सटे बरहा के प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूल को मॉडल स्कूल बनाया गया है। इस स्कूल की व्यवस्थाएं काफी बेहतर हैं। शिक्षा का स्तर भी अन्य स्कूलों से अच्छा है। इस पर पिछले दिनों शासन स्तर पर हुई ग्रेडिंग में जिले के इस स्कूल को दूसरा स्थान मिला है। बृहस्पतिवार को डीएम मासूम अली सरवर ने स्कूल को प्रदेश में द्वितीय स्थान मिलने पर बायोमैट्रिक मशीन का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि बायोमैट्रिक से उपस्थिति वाला बरहा जिले का पहला स्कूल बन गया है। उन्होंने मॉडल स्कूल के प्रदेश में दूसरे स्थान पर आने पर स्टाफ को बधाई दी। इस मौके पर बीएसए एमए अंसारी, जिला समन्वयक राकेश पटेल, प्रधानाध्यापक गंगाराम, संतोष खरे, अजय गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed