फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   California farmers a son of Punjab da best

पंजाब दा पुत्तर कैलिफोर्निया का सर्वोत्तम किसान

Wed, 01 Jun 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 01 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
California farmers a son of Punjab da best
क‌िसान - फोटो : pilibhit, beureu
पंजाब दा पुत्तर अमेरिका में भी खेती-बागवानी में झंडे गाड़ रहा है। जालंधर के जंडियला गांव में जन्मे सर्वजीत सिंह जोहल इस साल कैलिफोर्निया राज्य के बेस्ट एग्रोकल्चरिस्ट ऑफ द ईयर चुने गए हैं। उन्हें सेक्रोमैंटो में लगने वाले स्टेट फेयर में यह पुरस्कार 23 जून को दिया जाएगा। 
विज्ञापन

जोहल पंजाब के जालंधर जिले में जंडियला गांव से 1966 में सपरिवार अमेरिका में जा बसे थे। तब उनकी उम्र कम थी। जोहल इलेक्ट्रानिक इंजीनियर हैं। वे कहते हैं अमेरिका आकर उन्होंने शुरू में ठेके पर जमीन लेकर खेती शुरू की थी। बाद में थोड़ी-थोड़ी जमीन खरीदकर खेती बढ़ाते गए। आज उनके पास 3500 एकड़ जमीन का फार्म है। वह फार्म के 80 प्रतिशत भाग पर अखरोट और बाकी 20 प्रतिशत पर आडू की खेती करते हैं। पौध लगाने से लेकर फसल की पैकिंग तक सारे काम में वह मशीनों का इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन

जोहल खेती को इंड्रस्टी का रूप देकर अधिक उत्पादन लेने वाले किसान के रूप में चिह्नित किए गए हैं। वे ग्रोअर्स लिमिटेड लायबिलिटी कंपनी के बैनर पर काम कर रहे हैं। जोहल बताते हैं कि उनका माल (अखरोट) यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, जापान, जर्मनी, स्पेन, डेनमार्क, कोरिया, कनाडा आदि देशों में जाता है। वे बताते हैं 22 एकड़ मेें उन्होंने अखरोट की प्रोसेसिंग का प्लांट लगा रखा है, जिसमें  कोल्ड स्टोरेज भी हैं। यह सब कुछ सिर्फ चार दर्जन कर्मचारी ही संभालते हैं। इससे पहले अखरोट की खेती पुराने ढंग से होती थी, जिसमें श्रम अधिक लगता था और काफी कम उत्पादन होता था। उन्होंने साउथ अफ्रीका, चिली, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों में घूमकर अखरोट की खेती का अध्ययन किया और इसमें सुधार और टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर अपना काम आगे बढ़ाया। आज एक एकड़ में दो टन अखरोट का उत्पादन होता है। उन्हें कामयाब देखकर क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान अब अखरोट की खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed