फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CAA- NRC Alert

अलर्ट का असर: पब्लिक कम, सड़कों पर फोर्स ज्यादा दिखा

Sat, 29 Feb 2020 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
CAA-  NRC Alert
पीलीभीत। सीएए-एनआरसी को लेकर दिल्ली-अलीगढ़ में हुए बवाल के बाद शासन से अलर्ट जारी होने पर शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को पुलिस-प्रशासनिक अमला सड़कों पर दिखा। मस्जिदों में सुरक्षा इंतजाम सख्त रहे। डीएम-एसपी समेत कई अधिकारी भ्रमण कर हालात परखते रहे। इसका नतीजा यह निकला कि सब कुछ सामान्य रहा और सब कुछ शांति से निपट गया।
विज्ञापन

तराई के जनपद पीलीभीत में सीएए-एनआरसी के विरोध के नाम पर बीते दिनों माहौल खराब करने की कोशिशें हुई थीं। कुछ लोगों ने चूने वाली गली में जबरन दुकानें भी बंद कराई थीं। सोशल साइट्स फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट की गई। इसका संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज कर लोग जेल भेजे गए थे। इसके अलावा 13 फरवरी को अचानक मोहल्ला शेर मोहम्मद के प्लॉट में शाहीन बाग की तर्ज पर भीड़ जमा हुई थी। इस मामले में भी 33 नामजद और 100 पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद वैसे तो सब कुछ सामान्य था, मगर बीते दिनों दिल्ली और अलीगढ़ में बवाल हो गया। इसके बाद दोबारा शासन से अलर्ट कर दिया गया। इसके तहत पहली जुमे की नमाज पर शुक्रवार को अफसरों का अमला शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए सड़कों पर दिखाई दिया। डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी अभिषेक दीक्षित, एडीएम अतुल सिंह, एएसपी रोहित मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, सीओ बीसलुपर धर्म सिंह मार्छाल पुलिस बल के साथ राउंड पर रहे। कोई विरोध प्रदर्शन करने के लिए न पहुंच जाए, इसको लेकर नेहरू पार्क में पुलिस बल की तैनाती रही।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों मेें भी थाना प्रभारियों को अलर्ट रखा गया। खुफिया विभाग की टीमें सूचनाएं एकत्र करने में लगी रहीं। वहीं साइबर सेल को सोशल मीडिया पर भड़काऊ मेसेज देखने में मुस्तैद रखा गया। दोपहर में शाही जामा मस्जिद पहुंचकर अफसरों ने नमाज सकुशल संपन्न कराई। बेवजह सड़कों पर भीड़ जमा नहीं होने दी गई। अफसरों ने नागरिकों से बातचीत कर सीएए को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति को दूर किया और अमन-चैन बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट किया गया था। सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहे। भ्रमण पर रहकर लोगों से बातचीत की गई है। नमाज सकुशल संपन्न अदा हुई है। सब कुछ सामान्य रहा है, कहीं कोई दिक्कत नहीं रही। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed