{"_id":"ffc88b41a7e0cd3842f8f55ff9cbd02c","slug":"by-striking-the-head-women-s-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर वार कर महिला की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर पर वार कर महिला की हत्या
plibhit
Updated Wed, 02 Dec 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव भैनपुरा निवासी विष्णु दयाल मिश्रा की 55 वर्षीया पत्नी मुन्नी देवी की बुधवार तड़के करीब चार बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव भैनपुरा निवासी विष्णु दयाल मिश्रा ने बताया कि रविवार तड़के लगभग चार बजे उनकी पत्नी मुन्नी देवी गांव के बाहर खड़े अपने रिश्तेदार गांव खरदहाई निवासी गौतम तिवारी को घर लाने के लिए जा रही थीं। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से उनके सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मुन्नी देवी की चीख सुनकर पड़ोस में रह रहे पूर्व ग्राम प्रधान दयाराम वर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग गया था। दयाराम ने उसी समय विष्णु दयाल के घर जाकर घटना की जानकारी दी। घर के सभी लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर भीड़ लग गई। विष्णु दयाल ने थाने में हत्याकांड की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि विष्णु दयाल की तहरीर पर अज्ञात हत्यारोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में हत्या का कारण अज्ञात बताया गया है। सीओ बीपी सिंह ने थाना प्रभारी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
महिला की हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतका व उसके परिवार वालों से किसी से कोई विवाद भी प्रथम दृष्ट्या नहीं पाया गया है। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने के निर्देश स्थानीय पुलिस को दिए गए हैं।
जवाहर, एसपी