फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   By-election: Girja Devi Gonch and Savitri became head of Pania Ramkishan

उपचुनाव : गिरजा देवी गोंछ और सावित्री बनीं पैनिया रामकिशन की प्रधान

Sat, 09 Sep 2023 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 09 Sep 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
By-election: Girja Devi Gonch and Savitri became head of Pania Ramkishan
विजयी सावित्री देवी । संवाद
जहानाबाद/बरखेड़ा। ललौरीखेड़ा ब्लॉक के गांव गोंछ में रिक्त चल रहे प्रधान पद पर मतदान के बाद शुक्रवार को मतगणना कराई गई। इसमें गिरजा देवी पत्नी हरेंद्र सिंह को 781 मत मिले। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सत्यवती को हराकर सीट पर कब्जा किया। वहीं बरखेड़ा में पैनिया रामकिशन में प्रधान हरिराम की मौत के बाद हुए चुनाव में उनकी पत्नी सावित्री देवी ने 330 मतों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

ग्राम गोंछ में प्रधान बंधना देवी पत्नी मनोज के वित्तीय अनियमितता के कारण अगस्त 2022 में अधिकार सीज कर दिए गए थे। इसके बाद जांच में दोषी पाए जाने पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। इससे करीब छह माह से गांव में प्रधान का पद रिक्त चल रहा था। उपचुनाव की घोषणा के बाद यहां से नौ उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। छह सितंबर को मतदान के बाद शुक्रवार को मतगणना कराई गई। इसमें गिरजा देवी पत्नी हरेंद्र सिंह को 781 मत मिले। पूर्व प्रधान की सास सत्यवती को 563 और हीराकली पत्नी बुद्धसेन को 443 मत मिले।
विज्ञापन

बरखेड़ा। ब्लॉक के ग्राम पैनिया रामकिशन में हुए उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला रहा। चुनाव में पूर्व प्रधान हरिराम की पत्नी सावित्री देवी 567 मत प्राप्त कर विजयी रहीं। उनके प्रतिद्वंदी राजीव कुमार को 237 मत मिले। इस तरह से सावित्री देवी 330 मतों से विजयी रहीं। तीसरे नंबर पर रमेश चंद्र रहे। उन्हें 77 मत प्राप्त हुए। जबकि 16 मत निरस्त हो गए। रिटर्निंग अधिकारी गणेश शंकर ने सावित्री देवी को विजय प्रमाण पत्र दिया।

विजयी सावित्री देवी । संवाद

विजयी सावित्री देवी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed