{"_id":"abaaddce6396908a79183e3051c5564a","slug":"by-deputy-rmo-fci-godown-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी आरएमओ ने किया एफसीआई गोदाम का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी आरएमओ ने किया एफसीआई गोदाम का निरीक्षण
plibhit
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चावल उतार की अव्यवस्थाओं पर अमर उजाला में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेकर डिप्टी आरएमओ ने एफसीआई गोदाम पर छापा मारा। उतार शुरू न होने पर उन्होंने कांटा प्रभारी की फटकार लगाई। इसके बाद उतार शुरू हुआ।
विज्ञापन
जिले में सरकारी धान खरीद के साथ ही राइस मिलों से बनाए जा रहे चावल का उतार भी किया जाना है लेकिन गोदामों की व्यवस्था ठीक न होने से दिक्कत आ रही है। शनिवार के अंक में अमर उजाला ने चावल उतार संबंधी खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर सुबह डिप्टी आरएमओ सुरेश कुमार यादव ने टनकपुर रोड पर स्थित एफसीआई के गोदाम का निरीक्षण किया। यहां चावल उतार को ट्रकों लाइन लगीं थी और बंद था। उन्होंने जब जानकारी की तो पता चला की कांटा प्रभारी द्वारा तौल शुरू न करने के कारण तौल नहीं हो पा रही है। इसपर उन्होंने कांटा प्रभारी को राकेश कुमार को तलब कर फटकार लगाई साथ ही 11 बजे तक उतार शुरू न कराने पर नोटिस भी दिया। डिप्टी आरएमओ की फटकार के बाद तौल कांटा प्रभारी ने ट्रकों का वजन कराना शुरू किया। इसके बाद यहां उतार शुरू हो सका।
विज्ञापन
डिप्टी आरएमओ ने बताया कि गोदाम के क्वालिटी मैनेजर प्रदीप कुमार ने उन्हें 30 ट्रक प्रतिदिन उतार का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि यदि उतार में पुन: गड़बड़ी की शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। पीलीभीत के बाद उन्होंने पूरनपुर के गोदामों का भी निरीक्षण का उतार तेज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन