{"_id":"68bb3882efefc0b94f0b4186","slug":"by-changing-his-name-he-trapped-a-girl-in-a-love-trap-and-raped-her-report-filed-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-143287-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नाम बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नाम बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पीलीभीत। सोशल मीडिया पर नाम बदलकर पहले युवती से दोस्ती की, फिर प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी करीब एक साल से युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता आ रहा था। चार सितंबर को परिजन ने एक रेस्टोरेंट में उसे युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक ग्रामीण ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बहन की फेसबुक पर आकाश नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। बाद में पता चला कि आरोपी का असली नाम आलम उर्फ गुड्डू है, जो बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 48 बैरियर नंबर दो का रहने वाला है।
आरोपी एक साल से युवती से मिलने पीलीभीत आता रहा। कई बार उसे शहर के एक रेस्टोरेंट में भी ले गया। ग्रामीण ने बताया कि चार सितंबर को उसकी बहन घर से कंप्यूटर सीखने की बात कहकर निकली थी। देर रात तक घर न लौटने पर उसने तलाश की तो नेहरू पार्क के पास एक रेस्टोरेंट में आरोपी के साथ आपत्तिजनक हालत में बैठी मिली।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस व स्थानीय हिन्दू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को थाने ले आए। युवती स्नातक की छात्रा है। पूछताछ में छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर बीते एक साल से ब्लैकमेल करता आ रहा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।