पहली जुलाई से लागू हो रही जीएसटी के विरोध में व्यापारी मुखर हो गए हैं। व्यापारियों ने जुलूस निकाला और ड्रमंडगंज चौराहे पर सभाकर नारेबाजी की और जीएसटी का पुतला दहन किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारी कपड़ा बाजार में एकत्र हुए और जीएसटी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ड्रमंडगंज चौराहे पहुंचे। वहीं सभा की। जिसमे अध्यक्ष देवेश बंसल ने कहा जीएसटी का जो प्रारूप सरकार लागू कर रही है वह आधी अधूरी तैयारियों के साथ लाया जा रहा है। इससें जहां व्यापारियों को दिक्कत होगी वहीं आम जनता को भी परेशान होना पड़ेगा। महामंत्री विनीत अग्रवाल ने कहा प्रारूप में व्यापारियों की गिरफ्तारी का भी नियम है, जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला संरक्षक अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी अपने हितों की लड़ाई एकजुट होकर लड़ेंगे औैर जीएसटी का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महेंद्रू ने कहा किसी भी व्यापारी का उत्पीडन नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद व्यापारियों ने जीएसटी का पुतला दहन कर नारेबाजी की। इस मौके पर देवव्रत शर्मा, श्याम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल, सुनिल गुप्ता, राजीव डालडा, अवधेश गुप्ता, हनुमंत सिंह, ओमकार, नवीन लोधी, दीपक वरदान, निखिल अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, संजय चांदीघर, अनिल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रवि बजाज, नवीन लोधी, राजू अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल, विजय जैसवाल, प्रदीप अग्रवाल, अब्दुल अग्रवाल आदि रहे।