{"_id":"661ae3575bee9babda0fdc99","slug":"businessman-molests-woman-beats-her-with-slippers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-114756-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: व्यापारी ने की छेड़खानी, महिला की चप्पलों से पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: व्यापारी ने की छेड़खानी, महिला की चप्पलों से पिटाई
विज्ञापन
गजरौला। कस्बे के एक कपड़ा व्यापारी पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए महिला ने दुकान पर ही उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वह कस्बे के ही कपड़ा व्यापारी शफीउल्ला की दुकान पर खरीदारी करने गई थी। कपड़ा खरीदते समय व्यापारी ने महिला से गंदे इशारे और छेड़खानी की। महिला ने विरोध करते हुए व्यापारी की दुकान पर ही चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया।
घटना के बाद व्यापारी दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया। महिला ने मामले की तहरीर गजरौला पुलिस को दी। पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ छेड़खानी, जान से मारने की धमकी देने समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद