फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Business is blocking the road, encroachment is causing jam on the highway

Pilibhit News: सड़क घेरकर कारोबार, अतिक्रमण से हाईवे पर लग रहा जाम

Sun, 15 Dec 2024 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 15 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Business is blocking the road, encroachment is causing jam on the highway
अमरिया कस्बे में ब्लॉक के सामने हाईवे पर खड़ी मोटरसाइकिलें।संवाद
अमरिया। पीलीभीत-हरिद्वार हाईवे पर अतिक्रमण के चलते अमरिया में लगने वाला जाम मुसीबत बना हुआ है। यहां वाहन सवार घंटों फंसे रहते हैं। अतिक्रमण हटाने और सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों को हटवाने की जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

अमरिया कस्बे में सड़क के दोनों ओर कुछ समय पहले नाले का निर्माण कराया गया था। सड़क के बीच डिवाइडर भी बनाया गया। नाला निर्माण के बाद दुकानों और नाले के बीच 10 से 15 फिट खाली फुटपाथ बचा था, मगर दुकानदारों ने अपनी दुकान के सामने अतिक्रमण कर पूरा फुटपाथ कब्जा लिया। अब अधिकांश दुकानदार दुकान का सामान नाले के ऊपर तक लगाते हैं।
विज्ञापन

सामान भी सड़क पर रखा जाता है। यहां वाहन भी सड़क पर खड़े रहते हैं। अतिक्रमण से हाईवे पर रोजाना जाम लगता है। कई बार यहां अतिक्रमण हटाने की मांग की जा चुकी है, मगर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर खड़े वाहनों से हादसे का खतरा
कस्बे में हरिद्वार हाईवे के कुछ हिस्से को लोगों ने पार्किंग बना रखा है। दुकानों के सामने खड़ी बाइकें आधी सड़क तक आ जाती हैं। कार और अन्य वाहन भी खड़े किए जाते हैं। हाईवे पर लगने वाले जाम का एक प्रमुख कारण यह वाहन भी हैं। कोहरे में यह वाहन हादसे की वजह भी बनते हैं। आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं।


नाले के स्लैब टूटे
नाले पर डाले गए स्लैब भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गुप्ता काॅलोनी के लिए जाने वाली सड़क के मोड़ पर स्लैब लंबे समय से टूटा है। अमरिया कस्बे के मुख्य मार्ग और सीएचसी गेट के पास भी स्लैब क्षतिग्रस्त है। नाले में गिरकर किसी भी समय लोग चोटिल हो सकते हैं।
------
दिन में कई बार जाम, लोग परेशान
फोटो: 29
नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण ब्लॉक गेट के सामने, थाने जाने वाले संपर्क मार्ग पर हर समय जाम की स्थिति रहती। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।- हसनैन मलिक
फोटो: 30
मुख्य मार्ग के दोनों ओर दुकानदारों ने नाले पर अतिक्रमण कर लिया है। नाले के आगे सड़क पर काफी संख्या में ई-रिक्शा और टेंपो खड़े रहते हैं। इससे हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। दुर्घटनाएं होती हैं। - उमेश कुमार

-----

वर्जन :
जाम और अतिक्रमण को लेकर दो-तीन दिन पहले व्यापारियों के साथ बैठक की गई थी। बताया गया कि एनएचएआई ने काफी ऊंची रेलिंग लगा दी। इस वजह से वाहन सड़क पर ही खड़े हो जा रहे हैं। अतिक्रमण हटाए जाने की योजना पर काम चल रहा है। - मयंक गोस्वामी, एसडीएम अमरिया

अमरिया कस्बे में ब्लॉक के सामने हाईवे पर खड़ी मोटरसाइकिलें।संवाद

अमरिया कस्बे में ब्लॉक के सामने हाईवे पर खड़ी मोटरसाइकिलें।संवाद

अमरिया कस्बे में ब्लॉक के सामने हाईवे पर खड़ी मोटरसाइकिलें।संवाद

अमरिया कस्बे में ब्लॉक के सामने हाईवे पर खड़ी मोटरसाइकिलें।संवाद

अमरिया कस्बे में ब्लॉक के सामने हाईवे पर खड़ी मोटरसाइकिलें।संवाद

अमरिया कस्बे में ब्लॉक के सामने हाईवे पर खड़ी मोटरसाइकिलें।संवाद

अमरिया कस्बे में ब्लॉक के सामने हाईवे पर खड़ी मोटरसाइकिलें।संवाद

अमरिया कस्बे में ब्लॉक के सामने हाईवे पर खड़ी मोटरसाइकिलें।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed