फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Buses will be sent on the route only after checking 13 points

Pilibhit News: 13 बिंदुओं की जांच के बाद ही मार्ग पर भेजी जाएंगी बसें

Wed, 11 Dec 2024 12:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:28 PM IST
विज्ञापन
Buses will be sent on the route only after checking 13 points
पीलीभीत रोडवेज बस स्टैंड परिसर पर खड़ी बसे ।फाइल फोटो
पीलीभीत। मार्गों पर संचालित होने वाली बसों में 13 बिंदुओं की पड़ताल के बाद ही उन्हें निर्धारित मार्गों पर रवाना किया जाएगा। मार्ग पर संचालित बसों में किसी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। रोडवेज अधिकारियों ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

सर्दी शुरू होते ही कोहरे के कारण वाहनों का संचालन प्रभावित होने लगता है। ऐसे में रोडवेज की बसों पर सफर करने वाले यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से आदेश जारी हुआ है। विभागीय आदेश के अनुसार मार्ग पर जाने वाली बसों को डिपो से निकालने से पूर्व इन्हें चेक किया जाएगा।
विज्ञापन

बस में फाॅग लाइट बल्ब, लाइटें, इंडीगेटर, वाइफर, बसों के शीशे, शीशों की लॉक, सीटें, वायरिंग, फायर सिलिंडर, फर्स्ट एड बॉक्स, रिफ्लेक्टर, गेट आदि को देखा जाएगा। इसके साथ ही बस में साफ-सफाई व्यवस्था को विशेष तौर पर देखा जाएगा। बिना निरीक्षण के किसी बस का संचालन मार्ग पर नहीं होने दिया जाएगा। चेकिंग के दौरान बस में कमियां मिलने पर संबंधित कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएंगी। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 13 बिंदुओं की पड़ताल के बाद ही बस को गंतव्य को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
लंबे मार्ग की बसों पर रहेगी विशेष नजर
लंबे मार्ग पर संचालित होने वाली बसों पर विशेष रूप से काम कराया जाएगा। साथ ही चालक को सख्त निर्देश दिए जाएंगे कि कोहरा अधिक होने पर वह बस का संचालन रात में न करें। ऐसी स्थिति में निकटतम पेट्रोलपंप, ढाबा आदि जैसे स्थान पर बस को खड़ा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed