फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bus operations started on the Kareli route.

Pilibhit News: करेली मार्ग पर बस का संचालन शुरू

Sat, 25 Jul 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bus operations started on the Kareli route.
समय सारिणी की गई जारी, जनता सेवा बस इस मार्ग पर ही लगाएगी फेरे
विज्ञापन

पीलीभीत। पीलीभीत-करेली मार्ग पर विभागीय अफसरों की ओर से जनता सेवा बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। यह बस रोजाना मुख्यालय से करेली के लिए संचालित की जाएगी। यह दिन में सिर्फ इस मार्ग पर ही संचालित की जाएगी। इससे क्षेत्रीय लोगों को राहत मिलेगी।
स्थानीय डिपो से 111 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक बसें दिल्ली मार्ग पर संचालित हो रही है। यह बस रोजाना मुख्यालय से सुबह नौ बजे करेली के लिए रवाना की जाएगी। इसके बाद करीब 11.30 बजे करेली से मुख्यालय के लिए रवाना हुआ करेगी। यह बस दिन में मुख्यालय से करेली तक के लिए फेरे लगाएगी। संवाद
विज्ञापन

10 रुपये कम लगेगा किराया
इस बस पर अन्य बसों की अपेक्षा दस रुपये का किराया भी कम लिया जाएगा। डिपो की अन्य बसों पर जहां बीसलपुर के 54 रुपये का किराया है। जनता बस पर यात्रियों से 44 रुपये का किराया लिया जाएगा, जबकि डग्गामार वाहन संचालक भी करीब 50 रुपये यात्रियों से वसूलते हैं। एआरएम प्रांशु पाठक ने बताया कि पीलीभीत-करेली मार्ग पर जनता बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे क्षेत्रीय लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
अधिवक्ता ने बदायूं सहित अन्य जगहों के लिए बस संचालन की मांग
बीसलपुर के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी के रहने वाले अधिवक्ता रोहित कुमार ने बरेली क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने बताया कि बीसलपुर केंद्र बिंदु है। यहां से काफी संख्या में यात्री आते-जाते है। ऐसे में बीसलपुर से बदायूं, खटीमा, फर्रखाबाद, लखीमपुर आदि स्थानों के लिए भी बसों का संचालन किया जाए। इससे क्षेत्रीय लोगों को राहत मिल सकेगी। साथ ही डिपो के राजस्व को इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed