{"_id":"68e01ab0af40e0fe930ac0ca","slug":"bus-operations-are-being-affected-due-to-the-absence-of-drivers-and-operators-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-145272-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चालक परिचालकों की अनुपस्थिति से प्रभावित हो रहा बस संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चालक परिचालकों की अनुपस्थिति से प्रभावित हो रहा बस संचालन
Sat, 04 Oct 2025 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। चालक-परिचालकों की अनुपस्थिति के चलते बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। रोजाना करीब 70 से अधिक परिचालक व 50 से अधिक चालक अनुपस्थित रहते हैं। ऐसे में लंबे सफर पर जाने वाली बस सहित अन्य संचालन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय डिपो से करीब 113 बसों का संचालन हो रहा था। इसमें 19 बसों की समयावधि पूरी होने के कारण यहां बसों की संख्या घटकर 94 रह गई। बसों के संचालन के रेगूलर 16, संविदा के 168, आउटसोर्स के 32 कुल 216 परिचालक कार्यरत है। इसमें से 125 उपस्थित रहते हैं। जबकि 70 से अधिक परिचालक अनुपस्थित रहते है। वहीं चालकों का हाल भी यही है।
डिपो पर 194 संविदा के चालक है। जबकि 17 रेगूलर चालक है। इसमें से 137 चालक उपस्थित रहते है। जबकि 50 से अधिक चालक अनुपस्थित रहते हैं। इससे विभाग को बस संचालन में काफी परेशानी होती है। वहीं लंबे दूरी पर जाने वाले मार्गों पर भी एक चालक होने से दिक्कतें आती है। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संविदा चालक-परिचालक की अनुपस्थित होने से बस संचालन प्रभावित हो रहा है। ऐसे कर्मचारियों को लगातार नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --