फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bus collides with truck parked on highway in Pilibhit

पीलीभीत में हादसा: बरातियों से भरी बस हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई, छह लोग घायल

Tue, 06 Oct 2026 10:57 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 06 Oct 2026 10:57 AM IST
सार

पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर सोमवार रात हादसा हो गया। अप्सरिया पुल के पास बरातियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Bus collides with truck parked on highway in Pilibhit
हादसे के बाद जुटे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर सोमवार रात बरातियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायल बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। बस और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया।

विज्ञापन


हादसा रात करीब आठ बजे थाना जहानाबाद क्षेत्र में अप्सरिया नदी के पुल के पास हुआ। बरेली के सीबीगंज से बराती जहानाबाद के मोहल्ला सराय में विवाह समारोह में आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 50 से अधिक बरातियों को लेकर बस वापस बरेली जा रही थी। अप्सरिया पुल के पास पहुंचते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।  
विज्ञापन

 

चालक के नशे में होने का आरोप 

टक्कर लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में सीबीगंज निवासी आसिक, आसिफ, मुनब्बिस, कासिफ, अजीम समेत छह लोग घायल हुए। यात्रियों ने चालक पर शराब के नशे में बस चलाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि हादसे से करीब 100 मीटर पहले भी बस पलटने से बची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे के बाद हाईवे पर लगे जाम को पुलिस ने खुलवाया। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed