{"_id":"698aac755bf70c32240abedc","slug":"bus-and-truck-collide-while-trying-to-save-an-animal-child-dies-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit Accident: छुट्टा पशु को बचाने में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, बालक की मौत और 23 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit Accident: छुट्टा पशु को बचाने में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, बालक की मौत और 23 लोग घायल
Tue, 10 Feb 2026 09:27 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 10 Feb 2026 09:27 AM IST
सार
सोमवार की रात थाना गजरौला के जरा चौकी क्षेत्र में सकरिया तिराहे के पास पीलीभीत की तरफ से जा रहा ट्रक कोहरे में अचानक सामने आए छुट्टा पशु को बचाने में पूरनपुर की तरफ से आ रही नेपाल भारत मैत्री बस से टकरा गया।
विज्ञापन
Pilibhit Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर गजरौला थाना क्षेत्र में सोमवार की रात करीब दो बजे सड़क पर सामने आए छुट्टा पशु को बचाने में ट्रक और भारत नेपाल मैत्री सेवा की बस में टक्कर हो गई। ट्रक सड़क पर और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में नेपाल निवासी 11 वर्षीय बालक सुभान की मौत हो गई। बस में सवार 23 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सोमवार की रात थाना गजरौला के जरा चौकी क्षेत्र में सकरिया तिराहे के पास पीलीभीत की तरफ से जा रहा ट्रक कोहरे में अचानक सामने आए छुट्टा पशु को बचाने में पूरनपुर की तरफ से आ रही नेपाल भारत मैत्री बस से टकरा गया। इससे ट्रक सड़क पर ही पलट गया और बस रोड किनारे पलट गई। ट्रक चालक और बस में सवार यात्रियों को मिलाकर 23 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी पूरनपुर भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे में घायल सुभान पुत्र सूरज निवासी नेपाल की पूरनपुर सीएससी में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बस में सवार सभी लोग नेपाल के रहने वाले हैं। मजदूरी करने नेपाल से दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन