फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Burnt woman died during treatment

झुलसी महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा 

Fri, 13 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 13 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
आग से झुलसी 40 वर्षीय रेखा रानी पत्नी तेजराम गंगवार ने इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। आरोप है कि रेखा रानी का जलाया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मोहल्ला नई बस्ती निवासी रेखारानी को सात जनवरी को झुलसी हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराई गई थी। जहां से उन्हें बरेली रिफर कर दिया गया था। इधर, पति ने पड़ोसी बेसिक शिक्षक देवकुमार व उसकी पत्नी ऊषा पर एक साल पुराने मारपीट के विवाद में सुलह न करने पर घर में घुसकर जिंदा जलाने का मुकदमा दर्ज कराया था। जबकि पुलिस की जांच में महिला के खुद आग लगाने की बात सामने आ रही थी। इसको लेकर छानबीन की जा रही है। बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान रेखा रानी की बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिवारीजनों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम बरेली पुलिस ने कराया है। पूर्व में दर्ज किए गए मुकदमे को हत्या में तरमीम किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की मौजूदगी का पता लगाने के लिए उसकी सीडीआर भी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed