फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bum Bum Bhole Gunje pagoda from the Jaykaron

बम बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Sat, 01 Aug 2015 11:27 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 01 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bum Bum Bhole Gunje pagoda from the Jaykaron

श्रावण मास के पहले दिन शिवालय बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। शिव भक्तों ने सुबह सवेरे मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। कुछ मंदिरों में रुद्राभिषेक कार्यक्रम भी हुआ।

विज्ञापन

यूं तो सावन में पूरा वातावरण ही शिवमय होता है, लेकिन प्रदोष की पूजा के लिए मंदिरों में विशेष व्यवस्था की जाती है। शहर के ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर, अर्द्धनारीश्वर मंदिर, दूधियानाथ मंदिर, काला मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में शनिवार सुबह की शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।  शिव भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की व बेलपत्र और दूध चढ़ाया।  दिन भर शिवालय बम बम भोले की जयकारों से गूंजते रहे। गौरीशंकर मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया। जिसमें तमाम शिवभक्तों ने भाग लिया। सावन माह के पहले दिन शिवभक्तों में खासा उत्साह देखा गया। घरों में भी महिलाओं व बच्चों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की और मनौतियां मांगीं। मंदिरों के बाहर लगी बेलपत्र, फूल, धतूरा आदि की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ भाड़ रही। मंदिर परिसरों में विशेष सजावट की गई। इधर गौरीशंकर मंदिर के महंत पंडित शिवशंकर ने बताया कि मंदिर में श्रावण मास के उपलक्ष्य में 80 रुद्राभिषेक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन दोपहर एक बजे से तीन बजे तक, तीन बजे से छह बजे तक व रात्रि नौ बजे से 12 बजे तक रुद्राभिषेक कार्यक्रम होगा। अर्द्धनारीश्वर मंदिर में प्रतिदिन शाम को श्रृंगार आरती होगी।
विज्ञापन

पूरनपुर। सावन मास के पहले दिन क्षेत्र के बाबा इकोहत्तरनाथ मंदिर, नगर के देवीस्थान, सीताराम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में शिव भक्तों ने पहले दिन मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसको लेकर शिवालयों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। शिवालयों के बाहर वेल, धतूरा, फूल आदि बिक्री की दुकानें लगी। शिवालयों में न पहुंच पाने वाले श्रद्धालुओं ने वेलपत्र आदि चढ़ाकर शिव की पूजा की। सावन मास के शुरू होने को लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed