फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bulls attacked two villagers, one died

Pilibhit News: सांड़ों ने दो ग्रामीणों को पटका, एक की मौत

Sun, 05 May 2024 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bulls attacked two villagers, one died
बीसलपुर के गांव ढकीया में रोते बिलखते मृतक के परिजन । संवाद
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में शनिवार को सांड़ों ने दो ग्रामीणों को पटक दिया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली के गांव मानपुर निवासी शिवराज गंगवार ने बताया कि उनके बड़े भाई रामपाल गंगवार (58) शनिवार को दोपहर में दियोरिया कोतवाली के गांव ढकीया रंजीत के खेत में पड़ा भूसा भरने गए थे। उसी समय पीछे से आए सांड़ ने उन्हें पटक दिया। रामपाल की चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग जब तक मौके पर आए और सांड़ को खदेड़ा, तब तक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही घर वाले और पुलिस मौके पर आ गई। तहसीलदार करम सिंह ने मौका मुआयना कर घर वालों को प्रशासनिक स्तर से मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने भी मौके पर पहुंच कर घर वालों को ढाढ़स बंधाया। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई शिवराज गंगवार, पुत्र मुकेश, नरेंद्र, अमर सिंह का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर दियोरिया कोतवाली के ही गांव बलदेवपुर निवासी मुन्ना बाबू को शनिवार को खेत पर काम करते समय सांड़ ने पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बीसलपुर के गांव ढकीया में रोते बिलखते मृतक के परिजन । संवाद

बीसलपुर के गांव ढकीया में रोते बिलखते मृतक के परिजन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed