{"_id":"2f220b1b1547e6ea99b967a6796fe15a","slug":"bullion-traders-the-meeting-with-so-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा कारोबारियों के साथ एसओ ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा कारोबारियों के साथ एसओ ने की बैठक
पीलीभीत
Updated Sat, 13 Feb 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्राफा व्यापारियों की थाने पर हुई बैठक में एसओ ओम हरि वाजपेई ने कहा कि घटनाओं को रोकने में व्यापारी पुलिस का सहयोग करें। चौकीदार को रखकर गश्त कराएं और दुकानों के आगे रात में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखें।
एसओ ने कहा कि जिले में जो भी लूट की घटनाएं हुई हैं, उनमें अधिकांश घटनाएं व्यापारियों के साथ घटित हुई हैं। खासतौर पर सर्राफ दुकानदारों को दुकानों पर सीसी टीवी कैमरे लगवाने, रात गश्त के लिए चौकीदार नियुक्ति करने, प्रकाश व्यवस्था करने और जेवरात व नगदी एक रास्ते से न लाने-ले जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि अब तक कस्बे में रात के समय एक गश्त रहती थी, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए दो शिफ्टों में गश्त कराई जा रही है। व्यापारियों ने थाने के आगे चाहरदीवारी से सटाकर खड़े होने वाले तांगों व दौलतपुर रोड़ पर खड़े होने वाले टेंपो को अन्य स्थान पर खड़ा कराने की मांग की। बैठक में शेर सिंह, उमेश चंद्र रस्तोगी, राकेश गंगवार, राजीव रस्तोगी, अंकित, रिंकू रस्तोगी, राजीव गुप्ता, अमित गुप्ता, शिवचरन, पंकज, मोहित, राजीव भारद्धाज, सियाराम व विनोद कुमार वर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।