फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   young man died in a road accident

Pilibhit News: विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सराफा कारोबारी के बेटे की मौत

Tue, 25 Jul 2023 03:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 25 Jul 2023 03:14 PM IST
सार

पीलीभीत के कस्बा न्यूरिया में सोमवार को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार सराफा व्यापारी के बेटे की मौत हो गई। 

विज्ञापन
young man died in a road accident
योगेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के कस्बा न्यूरिया के मोहल्ला यार खां निवासी सराफा व्यापारी लक्ष्मीनारायण गुप्ता के 22 वर्षीय बेटे योगेश की कार दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा सोमवार को कस्बे से थोड़ी दूरी पर हुआ। सूचना मिलते ही शहर के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


सराफा व्यापारी लक्ष्मीनारायण की न्यूरिया में ही स्टेशन मार्ग पर दुकान है। योगेश भी पिता के साथ दुकान पर बैठते थे। सोमवार को योगेश कार से शहर में किसी काम से आए थे। काम निपटा कर घर लौटते समय एक बरातघर के सामने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में योगेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लुंगी बन गई मुसीबत: वेश बदल कच्ची शराब पकड़ने निकले थे सिपाही, ग्रामीणों ने बदमाश समझ बंधक बनाया
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों और व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद से योगेश के घर में कोहराम मचा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed