फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bullion trader Pawan murder case: bullet hit on the forehead, came out from the back of the head

सराफा व्यापारी पवन हत्याकांड ः माथे पर लगी गोली, सिर के पीछे से निकली

Sat, 21 May 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader Pawan murder case: bullet hit on the forehead, came out from the back of the head
पीलीभीत। व्यापारी के शव का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों ने पैनल ने सुबह छह बजे किया। पोस्टमार्टम सवा घंटे तक चला। गोली माथे में सटाकर चलाई गई थी, जो सिर के पीछे से पार हो गई। पोस्टमार्टम पैनल में अमरिया के डॉ. मंजीत सिंह, न्यूरिया के डॉ. दानिश और जिला कारागार अस्पताल के डॉ. नरेश शामिल रहे। डाक्टरों के पैनल ने सवा घंटे तक पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से सूत्रों ने बताया कि गोली माथे से सटकर चलाई गई है। हत्या और आत्महत्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। डॉक्टरों ने शव का विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम के अनुसार घटना के दौरान वह खाली पेट थे। हल्का-फुल्का कुछ खाया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

गमगीन माहौल में किया गया अंतिम संस्कार - पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। व्यापारी के व्यवहार कुशल व्यवहार के सभी कायल थे। पत्नी पत्नी जूली गोयल, पुत्र कुशाग्र गोयल और पुत्री आरती गोयल के अलावा पूरा परिवार बदहवास था। सभी की आंखों से आंसुओं की धारा बह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी पति के शव को देख बिलख रहीं थीं, तो बच्चे पिता की मौत से बदहवास थे। भाई की मौत से उनके बड़े और छोटे भाई भी शोक में डूबे हुए थे। दोपहर में गमगीन वातावरण में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव यात्रा में भारी संख्या में व्यापारी और अन्य लोग शामिल हुए थे।

अंतिम संस्कार के बाद खुला सराफा बाजार - पवन गोयल के शव का पोस्टमार्टम होने के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी और अन्य लोग पहुंचे थे। पोस्टमार्टम होने के बाद ही शव के साथ सभी लोग लौटे। व्यापारी की मौत से व्यापार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार को शोक में सराफा बाजार की दुकानें बंद रहीं। अंतिम संस्कार के बाद व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed