Pilibhit: अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर; लोग बोले- सांसद वरुण गांधी के आश्वासन के बाद भी नहीं रुकी कार्रवाई
पीलीभीत में रेलवे स्टेशन चौराहा से बरहा रेलवे क्रॉसिंग तक अतिक्रमण कर बनाईं गईं करीब 80 दुकानों को रेलवे ने चिह्नित किया था। रेलवे ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए छह मई तक का समय दिया था, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस पर रेलवे ने शनिवार सुबह कई दुकानों को बुलडोजर से हटवा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में रेलवे स्टेशन चौराहा से रेलवे क्रॉसिंग तक सड़क किनारे वर्षों से बनीं कई दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। शनिवार सुबह हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई। दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। दुकानदारों ने कहा कि सांसद वरुण गांधी के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं रुकी। जानकारी पर सांसद प्रतिनिधि पहुंचे। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से बात की। इसके बाद 24 मई तक कार्रवाई टाल दी गई।
रेलवे स्टेशन चौराहा से बरहा रेलवे क्रॉसिंग तक अतिक्रमण कर बनाईं गईं करीब 80 दुकानों को रेलवे ने चिह्नित किया था। इसके लिए आरपीएफ ने मुनादी कर दुकानों पर नोटिस चस्पा कर छह मई तक अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया गया था। बावजूद इसके एक दिन पहले तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। सुबह सुबह रेलवे प्रशासन ने सड़क किनारे बनी चाय की दुकानें और खोखों को हटा दिया। इसकी जानकारी होते ही दुकान मौके पर पहुंच गए।
आपबीती: पति के छत पर जाते ही दिखे दो लोग...उन्होंने मुंह दबाया, फिर क्या हुआ कुछ पता नहीं; CCTV से खुलेगा राज
वरुण गांधी ने दिया था यह आश्वासन
दुकानदारों ने कार्रवाई के विरोध में हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि सांसद वरुण गांधी ने चुनाव के चलते एक महीने तक दुकानें न हटाए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन रेलवे ने बुलडोजर से उनकी दुकानों को ध्वस्त करा दिया। सांसद प्रतिनिधि दीपक पांडेय ने रेलवे अधिकारियों से बात की। इसके बाद कार्रवाई रोक दी गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर शहनबाज हुसैन का कहना है कि फिलहाल अतिक्रमण हटाओ अभियान 24 मई तक रोक दिया गया है।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.