{"_id":"5f4014448ebc3e3d0a3b13c2","slug":"bulk-drug-medical-device-park-shifting-case-pilibhit-news-bly4170211102","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीद अभी बाकी ..बल्क ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क की दौड़ से बाहर नहीं हुआ पीलीभीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीद अभी बाकी ..बल्क ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क की दौड़ से बाहर नहीं हुआ पीलीभीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में बनने वाले बल्क ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क ललितपुर में बनेगा या पीलीभीत में, यह निर्णय अब केंद्र सरकार के हाथ में पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव ने उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) को भरा पचपेड़ा की जमीन का अध्ययन कर उसे इस प्रोजेक्ट में शामिल कर रिपोर्ट बनवाने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए हैं। इसके चलते अभी बल्क ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क निर्माण की दौड़ से पीलीभीत अभी पूरी तरह बाहर नहीं है। कार्यदायी संस्था अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट पांच सितंबर तक राज्य सरकार को देगी। इसके बाद यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।
केंद्र सरकार ने प्रदेश में एक बल्क ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने को मंजूरी दी थी। राज्य सरकार ने शहर विधायक संजय सिंह गंगवार की पहल पर पीलीभीत के अमरिया ब्लॉक के भरा पचपेड़ा में 2000 एकड़ जमीन पर बल्क ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क बनने के लिए जमीन का सर्वे कराया था। 16 जून को उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल कंसल्टेंटस के एमडी प्रवीन सिंह ने अपनी टीम के साथ भरा पचपेड़ा आकर जमीन का सर्वे किया था। उन्होंने इस जमीन को बल्क ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क के उपयुक्त मानते हुए रिपोर्ट शासन को सौंपने की बात कही थी। मगर, कुछ दिन पूर्व यह बल्क ड्रग डिवाइस पार्क प्रदूषण मुक्त जोन एरिया में न बनाने का हवाला देते हुए ललितपुर ले जाने की बात सामने आई थी। इससे इलाके के बेरोजगार और मेडिकल कारोबारी निराश हो गए थे।
वहीं अब यहां बल्क ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क बनने की उम्मीद फिर से जागी है। इसकी वजह भी है। शासन के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने एक पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पीलीभीत और ललितपुर दोनों ही जगह चिह्नित जमीन का अध्ययन करके अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट पांच सितंबर तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। ताकि यह प्रोजेक्ट शासन को उपलब्ध कराया जा सके। शासन द्वारा यह प्रोजेक्ट रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। इससे यह तय है कि अभी बल्क ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने की दौड़ में पीलीभीत शामिल है। यूपीसीडा को प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क परियोजना के लिए स्टेट इंप्लीमेंटिंग एजेंसी (एसआईए) नामित किया गया है।
विज्ञापन
बल्क ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए पीलीभीत के भरा पचपेड़ा में जमीन का सर्वे किया गया था। भौगोलिक द़ृष्टि से यहां की जमीन उपयुक्त पाई गई थी। पर्यावरण की दृष्टि से कुछ दिक्कतें आ रही हैं। मगर, अभी पीलीभीत बल्क ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क निर्माण की दौड़ में शामिल है। निर्णय केंद्र सरकार को लेना है। -प्रवीन सिंह, एमडी, उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल कंसल्टेंटस कंपनी
बल्क ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना पीलीभीत में ही कराने के लिए प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया है मेरी पूरी कोशिश है ड्रग मेडिकल पार्क पीलीभीत में ही बने। मेरे प्रयास से पार्क प्रोजेक्ट में पीलीभीत की जमीन शामिल की गई है। अब जनपद के अन्य जनप्रतिनिधियों से अपील है कि वह दिल्ली में पैरवी करके बल्क् ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क ललितपुर न जानें दें। उसे पीलीभीत में ही स्थापित कराने में मदद करें। - संजय सिंह गंगवार, शहर विधायक