{"_id":"002126ad585307f96e6bb138336e8bf3","slug":"bsnl-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल कर्मचारियों ने दिया धरना
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 06 Jan 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त कार्रवाई कमेटी के आह्वान पर बीएसएनएल कर्मचारियों ने यूनियन के जिलाध्यक्ष रामकिशोर मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को बीएसएनएल कार्यालय पर एकत्र हुए और वहीं तीन दिवसीय धरना देना शुरू कर दिया। धरनास्थल पर सभा हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याआें को लेकर पूर्व में ज्ञापन भी दिए गए, लेकिन हठधर्मिता के चलते आज तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। अब संयुक्त कार्रवाई कमेटी के नेतृत्व में कर्मचारी हितों को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। इस मौके पर यूनियन के जिला सचिव एके गुप्ता, कपिल कुमार, नरवीर सिंह, हरिशंकर राम आदि कर्मचारी शामिल रहे।
यह हैं प्रमुख मांगें
. पीएलआई का भुगतान
. नॉन एक्जीक्यूटिवों के बीच वेतन असमानता दूर करने
. अनुकंपा आधारित नियुक्तियों में कठिनाइयां दूर करने
. एलटीसी और चिकित्सा भत्ते की बहाली
. नॉन एक्जीक्यूटिवों के पदनाम में परिवर्तन
. ई-वन पे स्केल लागू करने
. सीधी भर्ती कर्मचारियों को 30 प्रतिशत सेवानिवृत्त लाभ
. नॉन एक्जीक्यूटिव कैडर्स स्टाफ की नई भर्ती आदि।
विज्ञापन
यह हैं प्रमुख मांगें
. पीएलआई का भुगतान
. नॉन एक्जीक्यूटिवों के बीच वेतन असमानता दूर करने
. अनुकंपा आधारित नियुक्तियों में कठिनाइयां दूर करने
. एलटीसी और चिकित्सा भत्ते की बहाली
. नॉन एक्जीक्यूटिवों के पदनाम में परिवर्तन
. ई-वन पे स्केल लागू करने
. सीधी भर्ती कर्मचारियों को 30 प्रतिशत सेवानिवृत्त लाभ
. नॉन एक्जीक्यूटिव कैडर्स स्टाफ की नई भर्ती आदि।