फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brothers-in-law gang-raped after locking them in a room for three days

Pilibhit News: तीन दिन तक कमरे में बंद कर देवरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 18 Jun 2023 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Brothers-in-law gang-raped after locking them in a room for three days
- विरोध पर पिटाई कर धमकाया, ससुर पर भी छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन

- एडीजी के आदेश पर पूरनपुर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। निकाह के चार महीने बाद पति के विदेश चले जाने पर विवाहिता से ससुर और देवरों ने कई बार छेड़छाड़ की। कमरे में तीन दिन तक बंद रखकर दो देवरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर पीड़िता की सास, ससुर, दो देवरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 30 अक्तूबर 2021 को हुआ था। निकाह के चार महीने बाद उसका पति सऊदी अरब काम करने चला गया। पति की गैरमौजूदगी के चलते उसका ससुर और दो देवर उससे अक्सर छेड़छाड़ करने लगे। इसकी शिकायत उसने सास से की। तब सास ने चुप रहने की धमकी दी।
विज्ञापन

इस पर आरोपियों के हौसले और बढ़ गए। पति और मायके वालों से शिकायत करने पर आरोपियों ने माफी मांगी और दोबारा हरकत न करने का यकीन दिलाया। इस पर आठ दिन पहले मायके से सुसराल आ गई। आरोपियों ने फिर वही हरकतें करनी शुरू कर दीं। उसके देवरों ने उसे कमरे में तीन दिन तक बंद रखकर सामूहिक दुष्कर्म किया। सास आरोपियों का सहयोग करती रही। उसने किसी से मिलने और बात तक नहीं करने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मायके से मां के आने पर उनके साथ ससुराल से मायके आ गई। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर पीड़िता ने अपर पुलिस महानिदेशक से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पीड़िता के ससुर, सास और आरोपी दोनों देवरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed