{"_id":"679d148b1eaea8819c017d04","slug":"brother-please-give-me-your-helmet-ill-get-petrol-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-129939-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भाई, जरा हेलमेट देना... पेट्रोल डलवा लूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भाई, जरा हेलमेट देना... पेट्रोल डलवा लूं
Fri, 31 Jan 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
शहर के एक पेट्रोल पंप पर बगैर हेलमेट तेल डलवाता बाइक सवार।संवाद
- फोटो : लोहिया अस्पताल के सामने निजी अस्पताल में भर्ती बच्चे के पिता को पीटते कर्मचारी।
पीलीभीत। नो हेलमेट-नो फ्यूल का नियम कागजों पर ही दौड़ रहा है। शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर इस नियम की अनदेखी जारी है। पेट्रोल पंप पर पहुंचकर ही बाइक चालक एक-दूसरे से हेलमेट मांगते दिख रहे हैं। हाल यह है कि अगर हेलमेट न हो तब भी किसी को नहीं लौटाया जा रहा है।
शहर के पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल न देने का नियम अब तक पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया है। अधिकांश दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 1.32 बजे शहर के टनकपुर मार्ग पर स्थित डीएम आवास के सामने संचालित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन बाइक चालक को बिना हेलमेट के पेट्रोल दे रहा था। वही, दूसरी मशीन पर एक सेल्समैन बाइक चालक को बोतल में पेट्रोल दे रहा था। सेल्समैन ने बिना हेलमेट पहुंचे बाइक चालकों को भी नहीं टोका।
शहर के गौहनिया चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहर करीब 2.15 बजे एक दंपती बाइक से पहुंचा। चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। सेल्समैन ने बिना रोक-टोक ही उसकी बाइक में पेट्रोल डाल दिया।
विज्ञापन
दोपहर करीब 2.25 बजे गांधी स्टेडियम मार्ग मोड़ पर स्थित पंप पर एक बुजुर्ग पेट्रोल लेने पंप पर पहुंचे। यहां सेल्समैन ने पेट्रोल देने से मना कर दिया। इसके बाद दूसरी बाइक के चालक से उन्होंने हेलमेट मांगकर पहनने के बाद पेट्रोल लिया।
वर्जन :
नो हेलमेट-नो पेट्रोल को लेकर पंप संचालकों को निर्देश दिए गए है। इसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है। जिन पंप पर नियमों की अनदेखी की जा रही है। उसे दिखवाया जाएगा। - वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ

शहर के एक पेट्रोल पंप पर बगैर हेलमेट तेल डलवाता बाइक सवार।संवाद- फोटो : लोहिया अस्पताल के सामने निजी अस्पताल में भर्ती बच्चे के पिता को पीटते कर्मचारी।