{"_id":"64b91bab8cbb06f40d0a5d35","slug":"brother-in-law-tried-to-misdeed-woman-in-the-bathroom-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाथरूम में नहा रही थी भाभी, तभी घुस आया देवर, कर दीं हदें पार; विरोध पर गला दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाथरूम में नहा रही थी भाभी, तभी घुस आया देवर, कर दीं हदें पार; विरोध पर गला दबाया
Thu, 20 Jul 2023 05:04 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 20 Jul 2023 05:04 PM IST
सार
पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ बीसलपुर सतीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़ित महिला ने अपने देवर पर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि देवर ने बाथरूम में घुसकर उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर गला दबाकर मारने की कोशिश की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को दोपहर वह अपने बाथरूम में नहा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उसका छोटा देवर दीवार फांद कर बाथरूम में घुस आया और उसे बुरी नियत से दबोच लिया। दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन