फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brother -in -law surrounded and beaten for refusing to leave sister

Pilibhit News: बहन की विदा करने से मना करने पर बहनोई को घेरकर पीटा

Tue, 27 Aug 2024 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Brother -in -law surrounded and beaten for refusing to leave sister
घुंघचाई। बहन को विदा न करने से नाराज युवक ने घर लौट रहे अपने बहनोई को रास्ते में घेर लिया। इसके बाद उसके ऊपर बाइक चढ़ा दी। जिससे वह घायल हो गया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन




घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जितौरिया टांडा निवासी संजीव कुमार पूरनपुर गया था। इस दौरान उसका साला विपिन बहन की विदा कराने घर आया। संजीव के परिवार ने विदा करने से मना कर दिया। इससे नाराज युवक ने घर लौट रहे अपने बहनोई संजीव को अजीतपुर बिल्हा-गोपालपुर मोड़ के पास घेर लिया और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके ऊपर बाइक चढ़ा दी। जिससे संजीव के दाएं पैर में गंभीर चोट आई। जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई।
विज्ञापन

शोर-शराबे पर कई लोग मौके पर पहुंच गए। जिस पर बाइक सवार युवक तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। घायल युवक घुंघचाई थाने पहुंचा और मामले की पुलिस को तहरीर दी। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया जांच की जा रही है, रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

26जेएनडी19-रजबाहा रोड पर बैंक के बाहर खड़े बाइक। संवाद

26जेएनडी19-रजबाहा रोड पर बैंक के बाहर खड़े बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed