फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brother-in-law raped her and threatened to make the video viral

Pilibhit News: जेठ ने दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Fri, 06 Sep 2024 10:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law raped her and threatened to make the video viral
पूरनपुर। दहेज की खातिर परेशान की जा रही युवती से उसके जेठ ने कई बार दुष्कर्म किया। विरोध पर उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने शनिवार को पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


एक युवती ने बताया कि तीन साल पहले उसका निकाह नगर के ही एक मोहल्ले में हुआ था। निकाह के बाद ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये देने की मांग करने लगे। विरोध पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। गर्भवती होने पर ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने मायके में पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद मायके आया पति दहेज की खातिर दोबारा परेशान न करने की बात कहकर ससुराल ले गया।
विज्ञापन

ससुराल में उसके जेठ ने छेड़खानी की। इसकी शिकायत उसने अपनी सास, जेठानी और पति से की। आरोप है कि सभी ने उसके जेठ का पक्ष लिया। पति ने भाई को बदनाम करने पर उसे तलाक देने की चेतावनी दी। इसके बाद उसके जेठ ने कई बार उससे दुष्कर्म किया। विरोध पर उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में फिर दहेज मांगा और 28 जुलाई को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बगैर मांग पूरी हुए घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर शिकायत कर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed