{"_id":"648e9fab2548cc15e70ebc4c","slug":"brother-in-law-physically-abused-the-woman-by-taking-her-hostage-in-pilibhit-2023-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शौहर गया विदेश, देवर बने हैवान: तीन दिन कमरे में बंदकर विवाहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौहर गया विदेश, देवर बने हैवान: तीन दिन कमरे में बंदकर विवाहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध पर पीटा
Sun, 18 Jun 2023 11:40 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:40 AM IST
सार
निकाह के चार महीने बाद शौहर विदेश कमाने चला गया। ससुराल में विवाहिता का जीना दुश्वार हो गया। सास-ससुर और देवरों ने उस पर जुल्म ढहाए। हद तो तब हो गई, जब दो देवरों ने उसे तीन दिन कमरे में बंद रखा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर में निकाह के चार महीने बाद शौहर के विदेश चले जाने पर विवाहिता से ससुर और देवरों ने कई बार छेड़छाड़ की। कमरे में तीन दिन तक बंद रखकर दो देवरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर पीड़िता की सास, ससुर, दो देवरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- निकाह से पहले लूटी आबरू: विरोध किया तो मंगतेर ने बहाने से आधी रात कब्रिस्तान में बुलाया, युवती के सपने हुए दफन
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 30 अक्तूबर 2021 को हुआ था। निकाह के चार महीने बाद उसका शौहर सऊदी अरब काम करने चला गया। शौहर की गैरमौजूदगी के चलते उसका ससुर और दो देवर उससे अक्सर छेड़छाड़ करने लगे। इसकी शिकायत उसने सास से की। तब सास ने चुप रहने की धमकी दी। इस पर आरोपियों के हौसले और बढ़ गए।
विज्ञापन
सास करती थी आरोपियों का सहयोग
शौहर और मायके वालों से शिकायत करने पर आरोपियों ने माफी मांगी और दोबारा हरकत न करने का यकीन दिलाया। इस पर आठ दिन पहले मायके से सुसराल आ गई। आरोपियों ने फिर वही हरकतें करनी शुरू कर दीं। उसके देवरों ने उसे कमरे में तीन दिन तक बंद रखकर सामूहिक दुष्कर्म किया। सास आरोपियों का सहयोग करती रही। उसने किसी से मिलने और बात तक नहीं करने दी।ये भी पढ़ें- लव स्टोरी में ट्विस्टः गैर समुदाय के युवक से शादी करेंगी महिला दरोगा; भाई बोला- ब्रेनवॉश किया गया
इस दौरान मायके से मां के आने पर उनके साथ ससुराल से अपने घर गई। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर पीड़िता ने अपर पुलिस महानिदेशक से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पीड़िता के ससुर, सास और आरोपी दोनों देवरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।