फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brother-in-law physically abused the woman by taking her hostage in pilibhit

शौहर गया विदेश, देवर बने हैवान: तीन दिन कमरे में बंदकर विवाहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध पर पीटा

Sun, 18 Jun 2023 11:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Jun 2023 11:40 AM IST
सार

निकाह के चार महीने बाद शौहर विदेश कमाने चला गया। ससुराल में विवाहिता का जीना दुश्वार हो गया। सास-ससुर और देवरों ने उस पर जुल्म ढहाए। हद तो तब हो गई, जब दो देवरों ने उसे तीन दिन कमरे में बंद रखा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Brother-in-law physically abused the woman by taking her hostage in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में निकाह के चार महीने बाद शौहर के विदेश चले जाने पर विवाहिता से ससुर और देवरों ने कई बार छेड़छाड़ की। कमरे में तीन दिन तक बंद रखकर दो देवरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर पीड़िता की सास, ससुर, दो देवरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- निकाह से पहले लूटी आबरू: विरोध किया तो मंगतेर ने बहाने से आधी रात कब्रिस्तान में बुलाया, युवती के सपने हुए दफन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 30 अक्तूबर 2021 को हुआ था। निकाह के चार महीने बाद उसका शौहर सऊदी अरब काम करने चला गया। शौहर की गैरमौजूदगी के चलते उसका ससुर और दो देवर उससे अक्सर छेड़छाड़ करने लगे। इसकी शिकायत उसने सास से की। तब सास ने चुप रहने की धमकी दी। इस पर आरोपियों के हौसले और बढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सास करती थी आरोपियों का सहयोग 

शौहर और मायके वालों से शिकायत करने पर आरोपियों ने माफी मांगी और दोबारा हरकत न करने का यकीन दिलाया। इस पर आठ दिन पहले मायके से सुसराल आ गई। आरोपियों ने फिर वही हरकतें करनी शुरू कर दीं। उसके देवरों ने उसे कमरे में तीन दिन तक बंद रखकर सामूहिक दुष्कर्म किया। सास आरोपियों का सहयोग करती रही। उसने किसी से मिलने और बात तक नहीं करने दी।

ये भी पढ़ें- लव स्टोरी में ट्विस्टः गैर समुदाय के युवक से शादी करेंगी महिला दरोगा; भाई बोला- ब्रेनवॉश किया गया

इस दौरान मायके से मां के आने पर उनके साथ ससुराल से अपने घर गई। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर पीड़िता ने अपर पुलिस महानिदेशक से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पीड़िता के ससुर, सास और आरोपी दोनों देवरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed