{"_id":"581885f44f1c1b5e3843638c","slug":"brother-dooj-brothers-and-sisters-put-tilak-on-forehead","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैयादूज: बहनों ने लगाया भाइयों के माथे पर तिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैयादूज: बहनों ने लगाया भाइयों के माथे पर तिलक
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 01 Nov 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
बहनों ने लगाया भाइयों के माथे पर तिलक
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई बहनों के असीम प्रेम का प्रतीक भैयादूज पर्व मंगलवार को जिले भर में परंपरागत ढंग से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर दीर्घायु होने की कामना की, वहीं भाइयों ने बहनों को रक्षा का वचन दिया। पर्व के चलते मिठाई की दुकानों पर दिन भर ग्राहकों का तांता लगा रहा।
पर्व के चलते मंगलवार सुबह से ही घरों में भैयादूज को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं। बहनों ने व्रत रखकर पूजा अर्चना की और भाइयों के माथे पर तिलक लगाया। मिठाई खिलाकर उनकी उन्नति व समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया और उपहार सौंपे। पर्व को लेकर बड़ी तादाद में महिलाओं ने ससुराल से आकर भैयादूज की परंपरा का निर्वहन किया। शहर की मिठाई की दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों को तांता लगा रहा। आलम यह रहा कि कई मिठाई की दुकानों पर शाम होते-होते मिठाई ही खत्म हो गई। वहीं जिला कारागार में भी पहुंचकर बहनों ने भाइयों के तिलक लगाया और उनकी लंबी आयु की कामना की। इसके चलते जिला कारागार के बाहर काफी भीड़ भाड़ रहीं।
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में भाई बहन के प्रेम का पर्व भैया दूज हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने व्रत रखकर भाइयों के तिलक कर व मिष्ठान खिलाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। पर्व को लेकर ट्रेनों व बसों में खासी भीड़ रही। मिठाई की दुकानों पर शाम तक खरीदारों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में भैया दूज पर्व परपंरागत ढंग से मनाया गया। बहनों ने व्रत रहकर अपने भाइयों के माथे पर तिलक किया और मिष्ठान खिलाया। भाइयों ने बहनों रक्षा का वचन देकर उपहार सौंपे। पर्व के चलते बाजारों, ट्रेनों, बसों में काफी भीड़ रही। पर्व की वजह से मंडी परिसर में फलों, सब्जियों व अनाज का कारोबार ठप रहा।
दियोरिया। क्षेत्र में भैया दूज पर्व के चलते खासी गहमागहमी रही। मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। बहनों ने व्रत रखकर भाइयों के माथे पर तिलक किया और उनकी लंबी आयु की कामना की।
वाहनों की भीड़ से कटना पुल पर लगा जाम
बीसलपुर। भैया दूज पर्व के चलते कई स्थानों पर वाहनों की बढ़ी तादाद से जाम की स्थिति बनी रही। मंगलवार सुबह से ही सड़कों पर बड़े पैमाने पर दोपहिया व चौपहिया वाहन दौडने लगे। नगर के बारह पत्थर चौराहा, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, ईदगाह चौराहा, बिलसंडा रोड पर कटना नदी के पुल समेत कई स्थानों पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी रही। कटना पुल पर दोपहर में काफी देर तक जाम लगा रहा। बाद में दियोरिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।