फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Broken culvert of canal became cause of danger

Pilibhit News: खतरे का सबब बनी नहर की टूटी पुलिया

Thu, 01 Feb 2024 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Broken culvert of canal became cause of danger
बीसलपुर के गांव मुडिया भगवंत के पास टूटी पुलिया से गुजरते राहगीर । संवाद
कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंंसी
बीसलपुर। गांव मुड़िया भगवंत के पास नहर की पुलिया टूटी पड़ी होने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
गांव मुड़िया भगवंत के पास नहर की पुलिया करीब एक वर्ष पूर्व टूट गई थी, जिसका अब तक दोबारा निर्माण नहीं हो पाया है। दोबारा निर्माण न होते देख ग्रामीणों ने आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए नहर पर एक पटरी डाल रखी है। ग्रामीण इसी पटरी से सावधानी पूर्वक गुजरते हैं।

पुलिया न होने से किसानों को बैलगाड़ी और ट्रैक्टर-ट्राॅली ले जाने के लिए काफी लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। इस पटरी से रात में गुजरने वालों को काफी खतरा बना रहता है। इस बीच जागरूक ग्रामीणों ने नहर विभाग और प्रशासन के अधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, इससे ग्रामीणों में अधिकारियों के प्रति रोष है।
विज्ञापन

इस बावत शारदा सागर खंड के सहायक अभियंता विशाल मिश्रा ने बताया कि बहुत जल्द नई पुलिया बनवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed