{"_id":"56f037b04f1c1bdf16f14d44","slug":"brkeda-bisalpur-fire-the-loss-of-a-quarter-of-the-two-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरखेड़ा, बीसलपुर में आग से सवा दो लाख की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरखेड़ा, बीसलपुर में आग से सवा दो लाख की क्षति
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज हवाओं के बीच बरखेड़ा के गांव दौलापुर के दो और बीसलपुर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर के एक-एक घर में आग लग गई, जिससे तीनों घरों में रखा करीब सवा दो लाख रुपये का सामान जल गया।
बरखेड़ा। रिपोर्टिंग पुलिस चौकी करोड़ के ग्राम दौलापुर निवासी रामकुमार ने बताया कि उसके घर के सामने पुआल का ढेर (गइरिया) लगा हुआ था। सोमवार को तेज हवा चलने के दौरान दोपहर के समय किसी तरह आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग रामकुमार और पुत्तूलाल के छप्परों में फैल गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवाओं के कारण वह कामयाब नहीं हो सके। इससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना से करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में रामकुमार का पंपिंग सेट, चारपाई, बिस्तर, गेहूं, मसूर, लाही, दो साइकिलें सहित करीब एक लाख रुपये और पुत्तूलाल का एक पंपिंग सेट गेहूं, लाही, मसूर, चारपाई, बिस्तर सहित करीब 75 हजार का सामान जल गया।
बीसलपुर। गांव मोहम्मदपुर भजा निवासी बबलू ने बताया कि सोमवार को सुबह चूल्हे की चिंगारी से उनके घर में आग लग गई। घर वालों ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग में 19 सौ रुपये, कपड़े, अनाज, चारपाई, छप्पर, लकड़ी और भूसा समेत काफी सामान जल गया। गृहस्वामी ने अग्निकांड की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।