फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bring improvements in water, electricity and transport system before Holi: Minister of State

होली से पहले पानी, बिजली व यातायात व्यवस्था में लाएं सुधार : राज्यमंत्री

Sun, 22 Feb 2026 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bring improvements in water, electricity and transport system before Holi: Minister of State
गांधी सभागार में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते गन्ना राज्यमंत्री। स्रोत : सूचना विभाग - फोटो : 1
पीलीभीत। शहर के विकास कार्यों को लेकर शनिवार को राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें राज्यमंत्री ने होली पर यातायात, बिजली व पानी की समुचित व्यवस्था रखने व सफाई आदि व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने पुलिस विभाग को गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


शहर के सभासदों व व्यापार मंडल पदाधिकारियों की लगातार आ रहीं शिकायतों के निस्तारण के लिए शनिवार को राज्यमंत्री संजय गंगवार ने गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एएसपी विक्रम दहिया व शहर के विकास से संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। राज्यमंत्री ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रमुख सड़कों को वनवे करने, फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने व ई-रिक्शा स्टैंड के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। ई-रिक्शा चालकों से अवैध वसूली पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। चोरी की घटनाओं से पूर्व सुरक्षा के लिए बाजारों में सीसी कैमरे व अलार्म लगाने, वाहन चेकिंग के लिए स्थान तय करने व बंद शौचालयों को तत्काल खुलवाने को कहा गया। इसके अलावा जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन कार्य के बाद सड़कों की मरम्मत, सफाई वाहनों में जीपीएस लगाने व जर्जर विद्युत खंभों का सर्वे कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के साथ सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed