फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bricks can be expensive due to increasing royalty by twenty percent

Pilibhit News: बीस फीसदी रॉयल्टी बढ़ने से महंगी हो सकती हैं ईंटें

Mon, 20 Nov 2023 10:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bricks can be expensive due to increasing royalty by twenty percent
पीलीभीत। सात साल बाद शासन ने एकाएक भट्ठा संचालन से पहले जमा होने वाली राॅयल्टी में बीस फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इससे जहां मकान बनाना महंगा होने की संभावना जताई जा रही है, वहीं भट्ठा संचालक घटती मांग को लेकर परेशान हैं। यहां बता दें कि बढ़ी रॉयल्टी को तीस नवंबर तक जमा करने का समय दिया गया है। इसके बाद जमा करने पर 18 फीसदी की दर से ब्याज लगेगा।
विज्ञापन

जिले में संचालित भट्ठों पर ईंट पथाई का काम अक्तूबर से शुरू हो जाता है। इसके लिए संचालकों को खनन विभाग में रॉयल्टी जमा करनी होती है। बिना इसके काम शुरू नहीं किया जा सकता है। इस सत्र में भी खनन विभाग की ओर से भट्ठा संचालकों को रॉयल्टी जमा करने के लिए कहा गया था। नोटिस के बाद करीब 60 संचालकों ने पुरानी दर 1.71 लाख रुपये के हिसाब से रॉयल्टी जमा कर दी थी।
विज्ञापन

एकाएक शासन ने इस फीस में बीस फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए 2.05 लाख कर दी है। नया शासनादेश आने के बाद संचालकों में खलबली है। नई फीस को लेकर अब खनन विभाग की ओर से जिले में संचालित सभी 190 संचालकों को नोटिस जारी कर रॉयल्टी जमा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने नई दरों को लागू करने के बाद रॉयल्टी तीस नवंबर तक जमा करने के आदेश दिए हैं। कहा गया है कि तय समय के बाद जमा करने पर 18 प्रतिशत ब्याज देना होगा। बिना रॉयल्टी के भट्ठा संचालन पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।

इसी माह शासन ने रॉयल्टी की दर में बढ़ोतरी की है। इसे तीस नवंबर तक जमा करना होगा। करीब साठ लोग पुरानी दर के अनुसार रॉयल्टी जमा कर चुके हैं। - अशोक कुमार, खनन अधिकारी


सरकार ने रॉयल्टी तो बढ़ा दी, लेकिन मांग में जबरदस्त कमी के कारण ईंटों के दामों में कमी आई है। पहले 6500 रुपये प्रति हजार ईंट थी, मांग में कमी के चलते अब 5500 रुपये प्रति हजार ईंट के दाम हो गए हैं। ईंट निर्माताओं को काफी नुकसान हो रहा है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं। अभी दामों पर यथास्थिति रहेगी।
- हरवंश दुलवानी, अध्यक्ष, जिला ईंट निर्माता संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed