फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bribe by police constable

रिश्वत मांगने वाले खनंका चौकी इंचार्ज का वीडियो वायरल, निलंबित

Fri, 28 Aug 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
bribe by police constable
पीलीभीत। हाल में अमरिया में रिश्वत लेने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद एक सिपाही को निलबिंत किया गया था। एसपी की इस कार्रवाई के बाद भी पुलिस महकमा सुधरा नहीं। अब बीसलपुर की खनंका चौकी इंचार्ज का एक महिला से रुपये मांगते हुए वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद एसपी ने चौकी इंचार्ज को तत्काल निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीसलपुर थाना की खनंका चौकी इंचार्ज हरिशंकर यादव एक महिला से अपने आवास पर रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुआ। इस मामले के पीछे बताया जाता है कि सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी मुख्त्यार अहमद की बाइक बीसलपुर से पिछले वर्ष मई माह में चोरी हो गई थी। इसकी विवेचना खनंका चौकी इंचार्ज हरिशंकर यादव कर रहे हैं। पति के बीमार होने पर बुधवार को पीड़ित की पत्नी अपने बेटे के साथ विवेचक के मंडी चौकी स्थित आवास पर गई। बताया जाता है कि इसमें चौकी इंचार्ज ने महिला से रुपये मांगे। महिला द्वारा चौकी इंचार्ज को रुपये देते हुए वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने का मामला जब एसपी जयप्रकाश के संज्ञान में आया तो उन्होंने प्रथम दृष्टया चौकी इंचार्ज को दोषी माना और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी ने निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच कराई जा रहा है। यह देखा जाएगा कि महिला किस बात के रुपये देने के लिए चौकी इंचार्ज के आवास पर गई थी। इसकी जांच सीओ बीसलपुर को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed