फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bribe by constable

चरित्र प्रमाणपत्र के सत्यापन के नाम पर सिपाही ने ली रिश्वत, ऑडियो वायरल

Thu, 15 Oct 2020 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
bribe by constable
बिलसंडा। चरित्र प्रमाणपत्र के सत्यापन के नाम पर एक सिपाही ने सांसद प्रतिनिधि के भतीजे से 500 रुपये ले लिए। इस प्रकरण का ऑडियो भी वायरल हो गया है। जिसमें सिपाही ये कहते हुए सुना जा रहा है कि वो दरोगा के कहने पर रुपये ले रहा है। एसपी ने ऑडियो की जांच के आदेश दिए हैं। दरोगा और सिपाही पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि से सिपाही की बातचीत का ऑडियो डेढ़ मिनट का है। उसमें सांसद प्रतिनिधि कहते हैं कि तुमने भतीजे से रुपये क्यों ले लिए तो सिपाही कहता है कि करेली चौकी इंचार्ज ने 500 रुपये लेने के लिए कहा था। उनके कहने पर ही 500 रुपये लिए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के राठ गांव निवासी सांसद प्रतिनिधि भानु प्रताप सिंह का भतीजा रोहिताश सिंह चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए थाने आया था। मंगलवार को सांसद प्रतिनिधि ने फोन करके सिपाही इजराइल से थाने से चरित्र प्रमाण पत्र का सत्यापन कराने को कहा। जब सांसद प्रतिनिधि का भतीजा थाने में चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए पहुंचा तो सिपाही ने उसमें रिपोर्ट लगाने के बदले 500 रुपये ले लिए। कहा कि बिना रुपये कहीं काम नहीं होता, चाहे जिसकी सिफारिश लगवा लो। सिपाही को रुपये देने के बाद भतीजे ने इस बात की जानकारी अपने चाचा को दी। सासंद प्रतिनिधि ने फौरन सिपाही को फिर फोन लगाया और कहा कि भतीजे से तुमने 500 रुपये क्यों ले लिए। उस पर सिपाही बोला- करेली चौकी इंचार्ज ने कहा था कि चरित्र प्रमाण पत्र की रिपोर्ट लगाने में 500 रुपये लगते हैं। इसलिए तुम उससे भी 500 रुपये ले लेना। इसीलिए रुपये ले लिए। सांसद प्रतिनिधि ने मामले की शिकायत सांसद वरुण गांधी और एसपी से करने की बात कही तो सिपाही खामोश हो गया। सांसद प्रतिनिधि और सिपाही की बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। मामला सुर्खियों में आने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि और सिपाही की बातचीत के वायरल ऑडियो की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - जय प्रकाश, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed