{"_id":"60998ccd8ebc3ec33e54ad60","slug":"break-corona-guidelines-pilibhit-news-bly446242928","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेन्मेंट जोन में संक्रमण रोकने को लगाई बैरिकेडिंग तोड़कर फेंक डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेन्मेंट जोन में संक्रमण रोकने को लगाई बैरिकेडिंग तोड़कर फेंक डाली
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने के बाद कंटेन्मेंट जोन में की गई सख्ती हवाहवाई साबित हो रही है। पिछले दिनों नगरपालिका की ओर से कराई गई बैरिकेडिंग को राहगीरों ने तोड़कर फेंक दिया है। बैरिकेडिंग की बल्लियां कहीं सड़क पर तो कहीं नाली में पड़ी हुई है। ऐसे में बेरोकटोक आवाजाही चल रही है। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है।
कोरोना की दूसरी लहर में लगातार जिले में बड़ी संख्या में मरीज निकल रहे हैं। शुरूआत में कंटेन्मेंट जोन में ढील बरती गई थी। इसके बाद एक ही दिन में 200 से अधिक तक केस सामने आए तो सख्ती का दावा किया गया। घोषित किए गए कंटेन्मेंट जोन में आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग कराई गई थी। सैनिटाइजेशन व्यवस्था पहले ही किसी से छिपी नहीं थी। अब बैरिकेडिंग की भी हकीकत सामने आने लगी है। राहगीरों ने आवाजाही को रास्ता बनाने के लिए बैरिकेडिंग को तोड़कर फेंक दिया है। संक्रमित के इलाके की पहचान बताने को लगाए गए फ्लैक्स तो कहीं दिखाई भी नहीं दे रहे। दिन-रात आवाजाही चल रही है। कई दिनों से तोड़ी गई बल्लियां सड़क पर पड़ी हुई है। मगर जिम्मेदारों को कोई सुध ही नहीं है।
शहर के इन इलाकों में निकले सर्वाधिक मरीज
मोहल्ला आसफजान - 22, साहूकारा- 26, जिला अस्पताल कैंपस - 15, शिवनगर कॉलोनी - 18, एकतानगर कॉलोनी- 26, गोदवरी स्टेट - 15, जज कॉलोनी- 08, मधुवन कॉलोनी - 13, निरजंन कुंज कॉलोनी - 28, संजय रॉयल पार्क - 18, आवास विकास कॉलोनी में 40, बल्लभनगर कॉलोनी में- 87, अशोक कॉलोनी में 18, राजाबाग कॉलोनी - 17
विज्ञापन
कंटेंन्मेंट जोन बनाए जाने पर बैरिकेडिंग करा दी गई थी। उसकी निगरानी भी करा रहे हैं। अगर कहीं बैरिकेडिंग तोड़ी गई है तो उसे दिखवाया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी भी बात की जाएगी। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। - सुरेंद्र प्रताप, ईओ