{"_id":"67d8696bc0b07b9fd201ef68","slug":"brajs-raasleela-captivated-the-mind-holi-was-played-with-flowers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-132509-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ब्रज की रासलीला ने मोहा मन, फूलों से खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ब्रज की रासलीला ने मोहा मन, फूलों से खेली होली
Mon, 17 Mar 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर के रामलीला मेला मैदान में होली मेला में खेली गई फूलों की होली।संवाद
पूरनपुर। नगर पालिका और रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन के होली मेला में ब्रज की रासलीला और फूलों की होली का दर्शकों ने आनंद लिया। मेले में मेधावी विद्यार्थियों और विशिष्ट उपलब्धि पाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। लकी ड्राॅ में लोगों ने इलेक्ट्रिक स्कूटी, फ्रिज आदि जीता।
मेले का शुभारंभ विधायक बाबूराम पासवान, जिला पंचायत प्रतिनिधि गुरभाग सिंह, एसडीएम अजीत प्रताप सिंह और नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने किया। मथुरा से आई आर्केस्ट्रा पार्टी ने ब्रज की रासलीला, राम दरबार का मंचन, फूलों की होली, डांडिया आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी।
राधा-कृष्ण के जयकारे बार-बार गूंजते रहे। मेधावी और विभिन्न उपलब्धियां हासिल करने वालों में नगर के सत्यम गुप्ता, संदीप झा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य की पुत्री रीत वर्मा नगर के जुगराज सिंह आदि को स्मृति चिह्न और प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा नगर के शेरपुर और बंडा रोड पर स्थित श्मशान घाट के सुंदरीकरण, निर्माण में सहयोग देने पर जितेंद्र सिंह, कमल किशोर, रवि गुप्ता, हर्ष गुप्ता, बृजेश गुप्ता, सौरभ सक्सेना, पीयूष आर्य आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
रोटरी क्लब के अध्यक्ष हर्ष गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। डॉ. दिनेश गुप्ता ने संचालन किया। प्रफुल्ल मिश्रा, हर्ष प्रधान, राजेश रस्तोगी, अजमेर सिंह छीना, अमरजीत सिंह, हर्ष शर्मा, संदीप गुप्ता, संजीव गुप्ता, नगर पालिका सदस्य अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे।