फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Box opened the fate of candidates

खुल गया प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा

Sun, 01 Nov 2015 11:31 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 01 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Box opened the fate of candidates

पंचायत चुनाव के मतगणना का कार्य रविवार को अव्यवस्थाओं के बीच छह स्थानों पर शुरू हुई। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना का पहला परिणाम 11.50 बजे मरौरी ब्लाक से वार्ड 69 से निर्वाचित बीडीसी विमला देवी के रूप में सामने आया। उन्हें 542 मत मिले।

विज्ञापन

जिला पंचायत की 34 और क्षेत्र पंचायत के 854 पदों के लिए चार चरणों में चुनाव कराया गया था। रविवार को सुबह मरौरी और ललौरीखेड़ा ब्लाक की मतगणना मंडी परिसर में अलग अलग स्थानों पर जबकि अन्य ब्लाकों की मतगणना ब्लाक मुख्यालय के स्कूल और मंडी समिति में बनाए गए मतगणना पंडालों में शुरू हुई। सभी सातों ब्लाकों के लिए सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होनी थी, जिसमें पूरनपुर को छोड़ सभी ब्लाकों में समय से मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन

पूरनपुर में अव्यवस्थाओं के कारण करीब डेढ़ घंटे देरी से मतगणना शुरू हो सकी। मतगणना के दौरान चक्र पूरा होने पर निर्वाचन अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने विजयी बीडीसी प्रत्याशियों की घोषणा कर उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान कर रहे थे। जबकि जिला पंचायत के मतदाताओं की गिनती कर उन्हें रजिस्टर में अंकित किया गया। सभी चक्रों की मतगणना पूरी होने के बाद ही जिला पंचायत के परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चुनाव प्रेक्षक डॉ. एके मिश्रा, डीएम मासूम अली, एसपी जवाहर, एडीएम अंजयकांत सैनी, एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने सभी मतगणना स्थलों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
बीसलपुर। मंडी परिसर में 8.15 बजे मतगणना शुरू हुई। इसके लिए 11 टेबलें लगाई गई थीं। डीएम मासूम अली सरवर, एसपी जवाहर और चुनाव प्रेक्षक अखिलेश मिश्रा ने मतगणना का निरीक्षण किया। चुनाव प्रेक्षक ने धीमी गति से हो रही मतगणना पर नाराजगी जताई। मतगणना में लगे पशुधन प्रसार अधिकारी पीलीभीत निवासी बाबूराम मिश्रा की ताई चमेली देवी के निधन की सूचना आ गई थी, जिस पर निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें रिलीव कर दूसरे कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई। निर्वाचन अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए। तहसीलदार नन्हें लाल जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे।

बिलसंडा। गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कॉलेज में दस टेबिलों पर 8.30 बजे मतगणना शुरू हुई। निर्वाचन अधिकारी एमके गौतम की देखरेख में हुई। एसडीएम बीपी सिंह बतौर जोनल मजिस्ट्रेट पूरे समय मतगणना पंडाल में मौजूद रहे। डीएम, एसपी और प्रेक्षक ने भी मतगणना कार्य देखा और संतोष जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed