{"_id":"64d283d47eae3660ff0fb5c9","slug":"bottle-of-medicine-put-in-the-private-part-of-the-teenager-going-to-the-farm-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-2356-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में हैवानियत: नशेड़ियों ने किशोर के गुप्तांग में डाल दी दवा की शीशी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में हैवानियत: नशेड़ियों ने किशोर के गुप्तांग में डाल दी दवा की शीशी, हालत गंभीर
Wed, 09 Aug 2023 01:15 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:15 PM IST
सार
पीड़ित किशोर तीन अगस्त की शाम खेत पर फसल की रखवाली के लिए जा रहा था। रास्ते में उसे नशेड़ियों ने पकड़ लिया। उसके प्राइवेट पार्ट में दवा की शीशी डाल दी। इसके बाद आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पीलीभीत जिले में नाबालिग लड़के के साथ नशेड़ी लोगों ने हैवानियत की हद पार कर दी। आरोपियों ने किशोर के निजी अंग में दवा की शीशी डाल दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने बेहोशी की हालत में उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
पीड़ित किशोरी बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसके पिता ने बताया कि तीन अगस्त की शाम लगभग छह बजे उसका पुत्र खेत पर फसल की रखवाली के लिए जा रहा था। रास्ते में कुछ लोग नशा करते मिले। उन्होंने पुत्र को रोक लिया और उसके निजी अंग में कीटनाशक दवा की शीशी डाल दी। इससे उसका पुत्र बेहोश हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bareilly News: आंवला तहसील में महिला लेखपाल पर रिश्वत लेने का आरोप, एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश
विज्ञापन
जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। किशोर बेहोशी की हालत में मिली। परिजन आनन फानन उसे लेकर बरेली गए और वहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने शीशी तो निकाल दी, लेकिन उसकी हालात नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।