{"_id":"65565d5cb57ab5e5f806cf73","slug":"both-the-constables-who-beat-up-the-old-petition-writer-are-present-in-line-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-7659-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वृद्ध अर्जी लेखक को पीटने वाले दोनों सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वृद्ध अर्जी लेखक को पीटने वाले दोनों सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन
पूरनपुर। कोतवाली के मंदिर में पूजा करने गए वृद्ध अर्जी लेखक की पिटाई करने वाले दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आरोपी सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने से पीड़ित पक्ष में आक्रोश है। इधर, इंस्पेक्टर का कहना है कि अर्जी लेखक की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
मोहल्ला कायस्थान निवासी अर्जी लेखक नरेंद्र प्रताप सक्सेना तहसील में बैठते हैं। बुधवार को वह कोतवाली परिसर के मंदिर में पूजा करने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद दो सिपाहियों ने उनसे गालीगलौज की और फिर पिटाई कर दी। अर्जी लेखक मंदिर से निकलकर तहसील परिसर में लगे हैंडपंप पर पानी पीने के गए तो दोनों सिपाही वहां भी पहुंच गए और उनकी डंडों से पिटाई की।
शोर सुनकर पहुंचे वकीलों ने नरेंद्र प्रताप को बमुश्किल बचाया। वकीलों के प्रतिनिधि मंडल ने कोतवाल से मिलकर आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। नरेंद्र प्रताप सक्सेना ने घटना की तहरीर पुलिस और एसडीएम को देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामला तूल पकड़ते देख बृहस्पतिवार को दोनों सिपाहियों को कोतवाली से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि अर्जी लेखक से अभद्रता करने पर सिपाही संतोष मिश्रा को पुलिस लाइन भेजा गया है। दूसरा सिपाही विनोद पांडेय विभागीय लापरवाही में लाइन हाजिर हुआ है। इंस्पेक्टर का कहना है कि नरेंद्र प्रताप की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।