फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Both missing students were found on the ninth day.

Pilibhit News: नौवें दिन दोनों लापता छात्र मिले

Tue, 08 Sep 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 08 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Both missing students were found on the ninth day.
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृता खास के शांति निकेतन विद्यालय के दोनों लापता छात्र नौवें दिन बरेली में एक ढाबा पर सकुशल मिल गए।
विज्ञापन


शांति निकेतन विद्यालय में कक्षा 10 के दो छात्र 31 अगस्त को विद्यालय जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वे विद्यालय नहीं पहुंचे। रास्ते से ही लापता हो गए थे। दोनों आपस में दोस्त हैं। छात्रों के लापता होने की रिपोर्ट अगले दिन कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। उसी दिन से पुलिस और परिजन छात्रों की तलाश में जुट गए थे। छात्रों ने लापता होने से पहले अपने घर में ऋषिकेश जाने की बात कही थी। इसी आधार पर पुलिस की एक टीम छात्रों का पता लगाने के लिए ऋषिकेश गई थी। लेकिन वहां कोई पता नहीं लगा। वहां से टीम खाली हाथ लौट आई थी। बच्चों के न मिलने से उनके परिजन काफी परेशान रहे।

सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात परिजनों के साथ बरेली में पीलीभीत मार्ग स्थित एक ढाबा पर छापा मारा। वहां दोनों छात्र काम करते हुए मिल गए। पूछने पर ढाबा मालिक ने पुलिस को बताया कि दोनों उनके पास नौकरी मांगने आए थे, तभी उन्होंने काम पर रख लिया। पुलिस दोनों छात्रों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मंगलवार को दोनों छात्रों को उनके परिजनों को सौंप दिया। एक छात्र उसने अपनी साइकिल भड़रिया मोड़ स्थित एक दुकान पर रख दी थी। परिजन ने दुकान से साइकिल ले ली है। दोनों छात्रों ने पुलिस को बताया कि वे लोग घूमने के उद्देश्य से गए थे। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि दोनों छात्र सकुशल मिल गए हैं। इस इस संबंध में दर्ज रिपोर्ट निरस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed