फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Both elevators in the district hospital's new building are out of order; patients are left gasping for breath while climbing the stairs.

Pilibhit News: जिला अस्पताल के नए भवन की दोनों लिफ्टें खराब, सीढ़ी चढ़ने में फूल रही मरीजों की सांस

Sat, 15 Aug 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Both elevators in the district hospital's new building are out of order; patients are left gasping for breath while climbing the stairs.
जिला अस्पताल के नए भवन का 200 बेड में दोनों लिफ्टे खराब। संवाद
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध नए 200 बेड के जिला अस्पताल का भवन खुले ही भले अभी चंद दिन बीते हो, लेकिन यहां की दोनों लिफ्टें खराब हो गई हैं। इससे दूसरी व तीसरी मंजिल तक पहुंचने में मरीजों व उनके तीमारदारों, बुजुर्गों की सांसें फूल रही हैं।
विज्ञापन

नया जिला अस्पताल भवन पिछले लगभग दो माह पहले ही मरीजों के लिए खोला गया। इसमें अब तक सर्जरी, दंत, ईएनटी, नेत्र रोग, मेडिसिन विभाग की ओपीडी को शिफ्ट कर दिया गया है। अब नए भवन में नियमित एक हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी हो रही है। भीड़ भी दिनभर अस्पताल में बनी रहती है। गंभीर मरीजों को चढ़ने उतरने में समस्या न हो। इसके लिए अस्पताल भवन में दो लिफ्ट तीसरी मंजिल तक जाने के लिए लगाई गईं। लगभग दो माह पहले इसका लाभ मरीजों को काफी मिला व एक साथ लगभग 8-10 मरीज लिफ्ट से आ जा रहे थे, लेकिन पिछले कुछ दिन पहले एक व लगभग दो दिन पहले दूसरी लिफ्ट अचानक से खराब हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल के दूसरे तल पर सर्जरी, दंत रोग, त्वचा व तीसरे तल पर ईएनटी क्लीनिकल परामर्श के लिए मरीजों को सीढ़ी के रास्ते चढ़ना उतरना पड़ा। कई सर्जरी परामर्श के मरीजों को तो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा व उनके परिजन ही उनका सहारा बने रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------
लिफ्टों को जल्द ठीक कराया जाएगा : उप प्राचार्य
उप प्राचार्य डॉ. अरुण का कहना है कि लिफ्ट खराब होने के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। दिखवाकर जल्द से जल्द लिफ्ट मरीजों के लिए दोबारा संचालित कर दी जाएगी।

जिला अस्पताल के नए भवन का 200 बेड में दोनों लिफ्टे खराब। संवाद

जिला अस्पताल के नए भवन का 200 बेड में दोनों लिफ्टे खराब। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed