फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Born Bankebihari , philosophy drew many people

जन्मे बांकेबिहारी, दर्शन को उमड़ी जनता सारी

Fri, 26 Aug 2016 12:03 AM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
शहर समेत जिले भर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिरों को बिजली की झालरों और रंग-बिरंगे बल्बों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। रात 12 बजते ही मंदिर परिसर शंख और घंटा घड़ियाल की ध्वनि से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने कान्हा की आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया। देर रात तक मंदिरों में कार्यक्रम चलते रहे।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बृहस्पतिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। शहर के मोहल्ला साहूकारा स्थित राधारमण मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। यहां पुरोहित ने भगवान की प्रतिमा का पंचामृत से स्नान कराया और नए वस्त्र पहनाकर उनका भव्य शृंगार किया। इसके अलावा गोपीनाथ मंदिर, अशोक कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर, स्टेशन रोड स्थित अर्द्धनारीश्वर मंदिर, दुधिया मंदिर में भी जन्माष्टमी पर पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों के साथ ही घरों में भी लोगों ने उपवास रखकर कान्हा के बालरूपों की सुंदर झांकियां सजाईं और पूजा-अर्चना की। रात 12 बजते ही श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती की प्रसाद ग्रहण किया। 
विज्ञापन

पूरनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर, राधा माधव जगन्नाथ मंदिर, सीताराम मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, देवीस्थान मंदिर सहित नगर के विभिन्न मंदिरों में भव्य सजावट की गई। मंदिरों और घरों में आधी रात तक भजन, कीर्तनों का क्रम चलता रहा। आधी रात को प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का समापन हुआ। पर्व को लेकर नगर के पकडिय़ा चौराहा, गांधी पार्क के अलावा कई मंदिरों मेें झांकियां सजाई गई। झांकियों को देखने को लोगों की  खासी भीड़ उमड़ी। इधर गांव कढेरचौरा में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय मेला शुरू हुआ। प्रधान व सहकारी गन्ना समिति के संचालक लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने बताया कि मेले का समापन 29 अगस्त को होगा। मेला के शुभारंभ के दौरान विधायक पीतमराम, मोहनलाल, मोहनपुर के प्रधान रामपाल सिंह आदि  प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर के मठियानाथ, बड़ा स्थल, बारह पत्थर, चीनी मिल, रेलवे, गुलेश्वरनाथ, मंडी समिति, छुटन्नी देवी, बंगाली बाबा, पंचमुखी, बेनीराम व भारतीय स्टेट बैंक के सामने आदि के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर घरों पूजा अर्चना की। मंदिरों में विशेष सजावट की गई। श्रद्धालु देर रात तक मंदिरों में सजाई गई झांकियों का आनंद लेते रहे। बिहरीजी पब्लिक स्कूल में आयोजित श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में स्वर्णिम तिवारी और ईशू प्रथम रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के 12 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता प्रधानाचार्य जीपी जोशी के निर्देशन में हुआ। 
माधोटांडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर श्रीमाधौमुकुंद महाराज मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की प्रतिमाओं को सजाया गया। देर रात श्रीकृष्ण के जन्म के बाद आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इधर, कलीनगर में भी जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।   

गोविंदाओं ने फोड़ी मटकी
पीलीभीत। जन्माष्टमी पर गत वर्ष की तरह इस बार भी आवास विकास कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर शाम मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न मोहल्लों से आई गोविंदाओं की टोलियों ने भाग लिया।


जन्माष्टमी पर हुई काव्य गोष्ठी 
पूरनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर के एक फिजियोथैरेपी सेंटर पर काव्य गोष्ठी हुई। जिसमें दिनेश वर्मा, गोविंद वर्मा, आलोक मिश्रा, उदलराम मीत, अंशुमाली दीक्षित, रामऔतार शर्मा, सतीश मिश्रा, राजीव शुक्ला, गौतम, कन्हैया, संदीप खंडेलवाल आदि ने रचनाएं पढ़ी। इस मौके पर सीओ राजेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed