{"_id":"5f00c6b18ebc3e431836d75e","slug":"border-alert-pilibhit-news-bly41160905","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर कांड के बाद नेपाल बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर कांड के बाद नेपाल बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ाई
विज्ञापन
पीलीभीत। कानपुर में दबिश के दौरान सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों को शहीद करने के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे कहीं नेपाल न भाग जाए। इसे लेकर अलर्ट किया गया है। ऐसे में जनपद की नेपाल से जुड़ी सीमाओं पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था। इसमें सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस मामले में मुख्य आरोपी को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। ऐसे में वह नेपाल की तरफ न भाग जाए। इसे लेकर प्रदेश स्तर से अलर्ट जारी किया गया है। जनपद के हजारा और माधोटांडा थाना क्षेत्र के कई गांव नेपाल सीमा से सटे हैं। कई बार स्थानीय अपराधी भी घटनाएं करने के बाद नेपाल भाग जाते हैं। ऐसे में कानपुर कांड के बाद यहां की सीमाओं पर भी एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीमाएं पहले से सील थी। मगर अब चेकिंग और बढ़ा दी गई है। एएसपी डॉ.पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि वैसे तो कोई खास इनपुट नहीं मिला है। हमारे यहां सीमाएं पहले से सील हैं। चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है।