फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Booster dose can be done from today to protect against corona

कोरोना से बचाव के लिए जिले में आज से लगवा सकेंगे बूस्टर डोज

Sat, 25 Jun 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Booster dose can be done from today to protect against corona
पीलीभीत। बूस्टर डोज लगवाने के लिए दिक्कत का सामना कर रहे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार से जनपद में बूस्टर डोज के लिए एक प्राइवेट टीकाकरण केंद्र संचालित होने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

बूस्टर डोज के लिए लोगों को 386 रुपये की कीमत चुकानी होगी। जनपद में निजी टीकाकरण केंद्र पर बूस्टर डोज की सुविधा मिलने से लोगों को बाहरी जिलों में जाकर वैक्सीन लगवाने से राहत मिलेगी। सीएमओ की तरफ से शहर के अनुज नर्सिंग होम को बूस्टर डोज लगाने के लिए अधिकृत किया गया है। अनुज नर्सिंग होम पर बूस्टर डोज के लिए प्राइवेट केंद्र का उद्घाटन शनिवार सुबह 10 बजे सीएमओ डा. आलोक कुमार द्वारा किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगवाने का विकल्प जिले में सबके लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित छह लोग और मिले
शुक्रवार को कोरोना के छह नए मरीज मिले हैं। इसमें 4 बीसलपुर और 2 अमरिया के हैं। गुरुवार को कोरोना केस न मिलने से राहत मिली थी लेकिन शुक्रवार को फिर कोरोना के नए मरीज सामने आए। नए केसों में 4 महिलाएं है। वहीं 5 मरीज ठीक भी हुए हैं।अब जिले में एक्टिव मामले 19 है। शुक्रवार को 156 लोगों के सैंपल भी लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed