{"_id":"1e9faa3a23fa18cb65d2f2024b5f17a9","slug":"bomb-bomb-naive-pagoda-were-echoed-by-jaykaron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम-बम भोले की जयकारों से गूंज उठे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम भोले की जयकारों से गूंज उठे शिवालय
Pilibhit
Updated Mon, 24 Aug 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिव भक्तों का रेला शिवालयों में उमड़ पड़ा। केसरिया रंग में रंगे शिव भक्तों ने मंदिरों में जलाभिषेक किया। वहीं हरिद्वार व कछला से आए कांवड़ियों ने भी मंदिरों में जलाभिषेक कर आरती की। मंदिरों में देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
शहर में सोमवार भोर होते ही सड़कों पर केसरिया रंग में रंगे शिवभक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। शहर के ऐतिहासिक गौरीशंकर मंदिर, दूधिया नाथ मंदिर, अर्द्धनारीश्वर मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया और बेलपत्र व दूध चढ़ाकर पूजा अर्चना की। सर्वाधिक भीड़ गौरीशंकर मंदिर में रही। यहां शिवभक्तों की कतार लगी रहीं।
विज्ञापन
वहीं कछला व हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों ने भी जलाभिषेक किया और आरती उतारी। देर शाम तक मंदिरों में शिवभक्तों के आने जाने का सिलसिला चलता रहा। इधर रविवार देर शाम मंडी समिति झांकियों का प्रदर्शन किया। रात्रि जागरण भी हुआ। जिसे देखने को भारी संख्या में शिवभक्त डटे रहे।
विज्ञापन
पूरनपुर। नगर समेत पूरे तहसील में सावन के अंतिम सोमवार को शिवभक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव की आराधना की और जलाभिषेक किया। देर शाम तक मंदिरों में शिवभक्त आते जाते रहे।
बीसलपुर। सावन के अंतिम सोमवार पर श्रद्धालुओं ने व्रत रहकर शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की। बेल पत्र, धतूरे, प्रसाद और दूध चढ़ाया। शिव मंदिरों में देर शाम तक पूजा अर्चना का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान भजन कीर्तन भी हुए। कांवड़ियों ने हरिद्वार और कछला घाट से लाए गंगाजल को गुलेश्वर नाथ मंदिर में चढ़ाया। वहां पूजा अर्चना की और गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी) रवाना हो गए। इधर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने आज प्राचीन शिव मंदिर, मठिया नाथ मंदिर, बड़ा स्थल मंदिर, बड़ा देवी मंदिर और गुलेश्वर नाथ मंदिर में महाआरती की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण बाजपेई, जिला संयोजक रवि शर्मा, अरविंद कुमार, अर्वेश कुमार, उदित अग्रवाल, देवेश कुमार, अनमोल मिश्रा, सुमित गंगवार आदि शामिल रहे।
बिलसंडा। शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ जुटी। नगर के मोहल्ला ऊंचा मंदिर स्थित भगवान शिव मंदिर, लिलहर स्थित बाबा नीलकंठ देव, गांव मझिगवां स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर, गांव मरौरीखास स्थित मढ़ानाथ महादेव मंदिर, गांव तिलसंडा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आज श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने व्रत रखकर भगवान शिव को मनाने के लिए वेलपत्र, धतूरा, फूल आदि चढ़ाकर विशेष पूजा अर्चना की और मनौतियां मांगी।