फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Body of girl student missing after threats on mobile phone found in pond

Pilibhit News: मोबाइल फोन पर धमकियों के बाद लापता छात्रा का शव तालाब में मिला

Sun, 14 Apr 2024 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Body of girl student missing after threats on mobile phone found in pond
गौंहनिया तालाब के पास लगी भीड़ व मौजूद पुलिस । संवाद
पीलीभीत। तीन दिन से लापता इंटर की छात्रा का शव शनिवार सुबह गौहनिया तालाब में उतराता मिला। पता चला तो परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी गई। परिजनों ने पुत्री को एक मोबाइल नंबर से धमकी देने की बात कही। सुनगढ़ी पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया। इधर, पुत्री की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचीं बदहवास मां ने तालाब में छलांग लगा दी। पुलिस ने जैसे-तैसे उन्हें बचाया।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी श्रीकृष्ण अपने परिवार के साथ शहर के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला मैत्री बाग कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। उनकी इकलौती पुत्री पूनम देवी (19) टनकपुर हाईवे स्थित अवंतीबाई इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। श्रीकृष्ण ने बताया कि पूनम 11 अप्रैल को सुबह लगभग तीन बजे घर से गायब हो गई थी।
विज्ञापन

काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने मामले की जानकारी सुनगढ़ी पुलिस को दी। यह भी बताया कि उनकी पुत्री के पास फोन नहीं था, एक अनजान युवक उनके मोबाइल फोन पर कॉल कर लगातार तरह-तरह की धमकियां दे रहा था। इससे उनकी पुत्री काफी आहत थी। थाने में सूचना देते वक्त भी इस बात की जानकारी दी गई थी। रिकार्डिंग भी सुनवाई, लेकिन पुलिस ने सिर्फ गुमशुदगी दर्ज कर मामले को निपटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच करने के नाम पर कोई भी उनके पास नहीं पहुंचा। शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने सुबह करीब 9:30 बजे गौहनिया तालाब में शव उतराते देख श्रीकृष्ण को सूचना दी। परिजन पहुंचे और शव की पहचान पूनम के रूप में की।
-
खुद ही सीसीटीवी खंगालते रहे परिजन
परिजनों का आरोप है कि जांच के लिए पुलिस उनके घर नहीं पहुंची। परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते खुद ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक कैमरे में छात्रा तालाब की ओर जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।
-
साथ नहीं थी महिला पुलिस
शव मिलने की सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस घटनास्थल पर तो पहुंची, लेकिन महिला पुलिसकर्मी साथ नहीं थी। पूनम की मां दमयंती पुत्री का शव देख बदहवास हो गईं। उन्होंने तालाब में छलांग लगा दी, पुलिसकर्मी उन्हें रोक नहीं सके। बाद में जैसे-तैसे उन्हें तालाब से निकाला गया।

-
छात्रा के परिजनों की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। पुलिस जांच कर रही थी। जिस नंबर का उल्लेख किया गया है, उसकी जानकारी की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- दीपक चतुर्वेदी, सीओ सिटी

गौंहनिया तालाब के पास लगी भीड़ व मौजूद पुलिस । संवाद

गौंहनिया तालाब के पास लगी भीड़ व मौजूद पुलिस । संवाद

गौंहनिया तालाब के पास लगी भीड़ व मौजूद पुलिस । संवाद

गौंहनिया तालाब के पास लगी भीड़ व मौजूद पुलिस । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed